Big NewsDehradunUttarakhand

बिस्कुट खाती छोटी बच्ची के हाथ में आया कांच का टुकड़ा, शिकायत पर कंपनी का गैर जिम्मेदाराना बयान

राजधानी देहरादून से हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। घर पर एक छोटी बच्ची नामी कंपनी का बिस्कुट खा रही थी। इसी दौरान बिस्कुट में कांच का टुकड़ा आ गया। कांच का टुकड़ा देख परिजनों में हड़कंप मच गया। परिजनों ने छोटी बच्ची के हाथ से बिस्कुट छीन लिया। इससे बड़ा हादसा होते होते रह गया।

बिस्कुट में कांच का टुकड़ा मिलने से हड़कंप

मामला शुक्रवार का है। बच्ची के पिता सुधीर केसला पुलिस विभाग में कांस्टेबल पद पर तैनात है। सुधीर केसला ने जानकारी देते हुए बताया कि शुक्रवार दोपहर के समय उनकी बच्ची बिस्कुट खा रही थी। इसी दौरान बिस्कुट में कांच का टुकड़ा आ गया।

गनीमत ये रही कि परिजनों ने कांच का टुकड़ा देख लिया। नहीं तो कांच का टुकड़ा बिस्कुट के साथ बच्ची के पेट में जा सकता था। जिससे एक बड़ी अनहोनी होने की संभावना थी।

उपभोक्ता फोरम में शिकायत की तैयारी में परिजन

कांस्टेबल पद पर तैनात सुधीर केसला ने जानकारी देते हुए बताया कि कई बार इस संबंध में कंपनी के अधिकारियों से संपर्क किया। कंपनी के अधिकारी मामले में दो बड़े पैकेट बिस्कुट देने की बात कहकर मामले से पल्ला झड़ते नजर आ रहे हैं। जिससे नाराज परिजन उपभोक्ता फोरम में शिकायत करने की तैयारी में है।

Sakshi Chhamalwan

Sakshi Chhamalwan उत्तराखंड में डिजिटल मीडिया से जुड़ीं युवा पत्रकार हैं। साक्षी टीवी मीडिया का भी अनुभव रखती हैं। मौजूदा वक्त में साक्षी खबरउत्तराखंड.कॉम के साथ जुड़ी हैं। साक्षी उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल के साथ साथ, देश, दुनिया, और धर्म जैसी बीट पर काम करती हैं।
Back to top button