Haridwar NewsBig News

झोपड़ी में लगी भीषण आग, मूकबधिर महिला की जिंदा जलकर मौत, मचा हड़कंप

हरिद्वार के श्यामपुर थाना क्षेत्र में एक गांव में खाना बनाने के दौरान भीषण आग लग गई। जिसमें ग्राम चौकीदार की मूकबधिर पत्नी की जिंदा जलकर मौत हो गई। इसके अलावा झोपड़ी में बंधे मवेशी भी आग में झुलस गए।

झोपड़ी में लगी भीषण आग

घटना रविवार दोपहर की है। मिली जानकारी के अनुसार मंगोलपुर गांव के बाहर कुछ दूरी पर ग्राम चौकीदार रामकिशन अपनी पत्नी कृष्णा देवी (54) के साथ झोपड़ी डालकर रहते हैं। रविवार को रामकिशन हरिद्वार गए हुए थे। झोपड़ी में कृष्णा देवी अकेली थी। खाना बनाने के दौरान झोपड़ी में आग लग गई।

मूकबधिर महिला की जिंदा जलकर मौत

कृष्णा देवी आग की लपटे देखकर झोपड़ी में बंधे मवेशी को खोलने लगी। तभी वह आग की चपेट में आ गई और बुरी तरह से झुलस गई। महिला ने बाहर निकलने की कोशिश की लेकिन वो बुरी तरह से आग की लपटों में झुलस गई। सूचना पर पुलिस की टीम तत्काल मौके पर पहुंची। किसी तरह आग पर काबू पाया गया। लेकिन तब तक कृष्णा की जिंदा जलकर मौत हो चुकी थी।

मामले की जांच जारी

पुलिस ने महिला के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मामले को लेकर श्यामपुर के थाना प्रभारी नितेश शर्मा ने बताया कि जांच में पाया गया की चूल्हे में खाना बनाने के दौरान तेज हवा चलने से आग की लपटे फ़ैल गई। जिसके चलते ये हादसा हुआ है। फिलहाल मामले की जांच जारी है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें