Dehradun NewsHighlight

हेली सेवा के नाम पर ठगी करने वाला बिहार से अरेस्ट, पेड़ पर टांगता था वाईफाई राउटर

cyber police arrested vikas

 

उत्तराखंड साइबर पुलिस ने केदारनाथ यात्रा के हेलीसेवा बुक कराने के नाम पर ठगी करने वाले गिरोह के एक शख्स को गिरफ्तार किया है। साइबर पुलिस ने इस शख्स को बिहार के गिरफ्तार किया है।

दरअसल कुछ दिनों पहले पुलिस को प्रशांत यादव नाम के एक शख्स से शिकायत मिली थी कि उससे केदारनाथ की हेलीसेवा के नाम पर 1 लाख 18 हजार रुपए की ठगी कर ली गई। पुलिस ने तहकीकात शुरु की तो पता चला कि ये ठगी बिहार से की गई है। पुलिस ने जिस खाते में पैसे भेजे गए उसकी डिटेल निकाली गई। डिजीटल एविडेंस की तहकीकात करते हुए पुलिस बिहार पहुंची। बिहार के नालंदा से विकास नाम के एक शख्स को गिरफ्तार किया गया।

UKSSSC Paper Leak : पेपर सील करने वाले ने कर दिया पेपर लीक, खरीदी नौ लाख की कार

साइबर पुलिस की माने तो विकास ठगी को काफी पहले से अंजाम देता रहा है। क्लोन वेबसाइट्स बनाना के साथ ही इंटरनेट कॉलिंग करने तक का काम विकास आसानी से कर लेता था।

साइबर पुलिस के मुताबिक विकास अपने गांव के पेड़ पर वाईफाई राउटर को बांध कर इंटरनेट कॉलिंग करता था। इससे उसे ट्रेस करना मुश्किल हो जाता था।

Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें