UttarakhandPauri Garhwal News
कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर आया हाथियों का झुंड, डर के कारण राहगीरों में मची अफरा-तफरी

कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर सिद्धबली मंदिर के सामने उस समय हड़कंप मच गया जब हाथियों का झुंड सड़क पर आ धमका। जंगल से निकलकर हाईवे पर एक के बाद एक हाथी आ गए। राहगीरों में डर के कारण अफरा तफरी मच गई।
हाथियों का झुंड देख राहगीरों में मची अफरा-तफरी
जंगल से निकलकर हाईवे पर हाथियों के आने से जाम लगा गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम ने राहगीरों को रुकने के लिए कहा।
30 मिनट तक रहा यातायात बाधित
हाथी कुछ देर तक हाईवे पर ही रहे जिस कारण करीब 30 मिनट तक हाईवे पर यातायात बाधित रहा। वन विभाग की टीम ने हाथियों को जंगल की ओर खदेड़ा। जिसके बाद ही हाईवे पर यातायात सुचारु किया गया।