अनुष्का-विराट और सोनम कपूर के बाद रणवीर सिंह और दीपिका भी शादी के बंधन में बंध गए हैं वहीं जल्द प्रियंका औऱ निक भी शादी के बंधन में बंध जाएंगे। 14-15 नवंबर को इटली में भव्य तरीके से शादी करने के बाद यह जोड़ी मुंबई लौट आयी है। जिसके बाद मुंबई एयरपोर्ट से इन दोनों की तस्वीरे वायरल हो रही हैं.
इन तस्वीरों में रणवीर सिंह और दीपिका पादुकोण काफी खुश नज़र आ रहे हैं। मुंबई एयरपोर्ट पर दोनों की देखकर पूरा माहौल ही बदल गया। वहां मौजूद तमाम फैंस अपने-अपने मोबाइल कैमरे से नवविवाहित जोड़ी की तस्वीरें खींचने लगे। इस मौके पर दीपिका बेहद खूबसूरत लग रही थी। उनकी आंखों की चमक और मुस्कान से साफ जाहिर हो रहा है कि वह कितनी खुश हैं. दोनों की जोड़ी वाक़ई में बेहद प्यारी लग रही है। मांग में सिन्दूर और हाथों में मेहंदी लगाए दीपिका पादुकोण की ये तस्वीरें आज भर सोशल मीडिया पर छायी हो रही हैं.
बता दें कि दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह की शादी इस साल की सबसे ज़्यादा चर्चित शादियों में से एक रही। इटली में होने के कारण अपने देश में फैंस इस शादी की बस चुनिंदा तस्वीरें ही देख सके। रणवीर और दीपिका ने सोशल मीडिया पर शादी की जो तस्वीरें शेयर की थीं वो लगातार वाइरल होती रहीं हैं. तमाम ख़बरों के बीच लोगों के लिए रणवीर और दीपिका की शादी चर्चा का विषय बनी रही।