देहरादून- केदारनाथ धाम में सोमवार को महाराष्ट्र और बिहार के दो तीर्थयात्रियों की हार्ट अटैक से मौत हो गई। वहीं यमुनोत्री में भी दो तीर्थयात्रियों की जान चली गई।
जानकारी के अनुसार उन्नास नगर ठाणे महाराष्ट्र के लक्ष्मणदास बाकसमल दुनेजा(73) और दरभंगा बिहार निवासी रमेश चंद्र झा (64)पुत्र गंगा प्रसाद झा सोमवार को ही केदारनाथ धाम में यात्रा के लिए आए थे। लेकिन अचानक उनकी हार्ट अटैक से उनकी मौत हो गई। प्रशासन उनके शव को भेजने की व्यवस्था में जुटा है।
यमुनोत्री में भी दो तीर्थयात्रियों की मौत
यमुनोत्री धाम की यात्रा के दौरान दो तीर्थयात्रियों की मौत हो गई। राजस्थान के एक तीर्थयात्री की यमुनोत्री जाते समय जानकीचट्टी में तबियत बिगड़ गई। पुलिस-एसडीआरएफ के जवानों ने ओजरी डबरकोट स्लिप जोन पार कर यात्री को बड़कोट अस्पताल पहुंचाया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई। जबकि एक महिला तीर्थयात्री की यमुनोत्री दर्शन कर लौटते समय मौत हुई।
शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया
बीमार यात्री को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बड़कोट पहुंचाया गया, लेकिन तब तक उनकी मौत हो गई थी। पंचनामा की कार्रवाई कर पुलिस ने मृत यात्री का शव परिजनों को सौंप दिया।