
पीएम आवास के पास कांग्रेस का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है। इस दौरान सोशल मीडिया पर राहुल गांधी की एक तस्वीर वायरल हो रही है। जिसमें उनके हाथ बंधे हुए नजर आए। प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हाथ बांधे नजर आए। पुलिस अधिकारी भी उन्हें धरना खत्म करने के लिए समझाते हुए नजर आ रहे हैं।
प्रदर्शन के दौरान राहुल गांधी हाथ बांधे दिखे!
दरअसल पेपर लीक मामले में राहुल गांधी समेत कांग्रेस के कई नेता धर्मेंद्र प्रधान और प्रधानमंत्री के इस्तीफे की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर कांग्रेसी नेताओं का दिल्ली में पीएम आवास के पास धरना प्रदर्शन चल रहा है। दोपहर करीब साढ़े 3 बजे से नेता धरने पर बैठे हैं। इनमें राहुल गांधी समेत प्रियंका गांधी और मल्लिकार्जुन खड़गे शामिल हैं।
पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, बातचीत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
पीएम आवास के पास घंटों से कांग्रेस का धरना
कांग्रेस पीएम और गृहमंत्री इस्तीफा दो के नारे लगा रहे हैं। तो वहीं पुलिस ने प्रदर्शन के बीच पंजाब के पूर्व सीएम चरणजीत चन्नी और कई कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया है।
अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका, प्रदर्शन में घायल छात्रों से की मुलाकात
कांग्रेस का सीक्रेट प्रदर्शन
बता दें कि कांग्रेस का ये प्रदर्शन काफी सीक्रेट रहा। राहुल समेत सभी नेता पहले कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे के घर पहुंचे। वहां से पीएम आवास तक पैदल मार्च किया गया। जब ये लोग 100 मीटर दूर थे तब जाकर मीडिया को जानकारी दी गई।
केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह बातचीत करने पहुंचे
उधर, कांग्रेस के प्रदर्शन के बीच केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह भी वहां नेताओं से बातचीत करने के लिए पहुंचे थे। राहुल गांधी से बातचीत करने के बाद वो गृह मंत्री अमित शाह के पास गए। शाह से बातचीत के बाद वो फिर से धरनास्थल पर पहुंचे हैं।