पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी, बातचीत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह

लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी छात्रों के समर्थन में आए है। शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे की मांग को लेकर राहुल पीएम आवास पर पहुंच गए है। पहली बार राहुल पीएम आवास के बाहर धरने पर बैठे है। उनके साथ इस दौरान कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और प्रियंका गांधी भी है। कांग्रेस के नेताओं ने पीएम आवास के बाहर जाकर प्रदर्शन किया है।
छात्रों के समर्थन में पीएम आवास के बाहर पहुंचे राहुल
इसके साथ ही कांग्रेसी नेता बीते दिन छात्रों पर हुए लाठीचार्ज को लेकर प्रधानमंत्री इस्तीफा दो’ के नारे भी लगा रहे हैं। इससे पहले भी राहुल गांधी ये बात कह चुके है कि छात्रों पर हुई पुलिस कार्र्वाई को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को माफी मांगनी चाहिए और इस्तीफा देना चाहिए।
बातचीत करने पहुंचे केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह
धरना स्थल पर बातचीत करने केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह पहुंचे। रिपोर्ट्स की माने तो उन्होंने कांग्रेस नेताओं से धरना समाप्त करने की बात की। साथ ही गतिरोध खत्म करने की भी अपील की। हालांकि विपक्ष अपनी मांगों पर अड़े रहे और प्रदर्शन जारी रखा।
शिक्षा मंत्री, पीएम मोदी के इस्तीफे की मांग
कांग्रेस सांसद राहुल गांधी ने ट्वीट किया, “कल युवा छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में जवाब मांगने के लिए हम प्रधानमंत्री मोदी के घर तक मार्च कर रहे हैं. सरकार न तो कोई जिम्मेदारी लेना चाहती है और न ही इस पर संसद में बहस करना चाहती है. भारत के युवाओं का भविष्य बर्बाद करने के लिए प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को इस्तीफा दे देना चाहिए।”
प्रदर्शन करने वालों में राहुल गांधी के साथ पार्टी अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे, प्रियंका गांधी वाड्रा, केसी वेणुगोपाल, पवन खेड़ा और अन्य कई कांग्रेस नेता मौजूद थे।