National

अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका, प्रदर्शन में घायल छात्रों से की मुलाकात

दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों का विरोध प्रदर्शन अभी भी जारी है। 20 जुलाई को संसद कूच के दौरान कई छात्र घायल हो गए थे। ऐसे में अब कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा घायल छात्रों से मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे है।

घायल छात्रों से मिलने अस्पताल पहुंचे राहुल गांधी और प्रियंका

राहुल गांधी और प्रियंका गांधी वाड्रा दोनों आरएमएल अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने अस्पताल में भर्ती घायल छात्रों से मुलाकात की और उनका हालचाल जाना।

ये भी पढ़ें:- NEET पेपर लीक पर पहली बार बोले मोदी, राहुल ने कहा- PM, गृह मंत्री दें इस्तीफा

इस दौरान मीडिया से बातचीत करते हुए राहुल गांधी ने बताया कि उन्होंने लोकसभा अध्यक्ष से भी मुलाकात की थी। साथ ही उन्होंने बीते दिन दिल्ली में प्रदर्शन में हुई बर्बरतापूर्वक कार्रवाई पर सवाल उठाए है। उन्होंने सरकार से जवाब मांगा है। इसके साथ ही शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के तत्काल इस्तीफे की मांग को भी दोहराया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें