Uttarkashi News

सिलक्यारा टनल में दर्दनाक हादसा!, चट्टान गिरने से मजदूर मरा, कंपनी पर सवाल

सिलक्यारा टनल में एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आ रही है। इधर काम करते समय एक मजदूर की दर्दनाक मौत हो गई। ये हादसा 15 जुलाई की देर रात 12:20 बजे हुआ। मजदूर पत्थर की चपेट में आ गया। जिससे वो गंभीर रूप से चोटिल हो गया था। जहां अस्पताल में डॉक्टर ने उसे बचाने का काफी प्रयास किया। लेकिन चोट गंभीर होने की वजह से उसे बचाया नहीं जा सका।

सिलक्यारा टनल में पत्थर की चपेट में आए मजदूर की मौत

दरअसल चिन्यालीसौड़ स्थित सिलक्यारा टनल में निर्माण कार्य चल रहा था। इसी बीच अचानक से एक मजदूर पत्थर की चपेट में आ गया। जिससे उसके सिर और शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आईं। कंपनी प्रबंधक ने तुरंत मजदूर को अस्पताल पहुंचाया।

जहां उसकी स्थिति बेहद नाजुक थी। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मृतक मजदूर झारखंड का निवासी बताया जा रहा है। मृतक के परिवार को कंपनी प्रबंधन ने घटना की सूचना दी। इसको लेकर अब आगे की कार्रवाई की जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें