Uttarakhand Chamoli News

बदरीनाथ चढ़ावा चोरी: दान गणना के रजिस्टर में पाई गई कमि, BKTC ने खजांची को हटाया

बदरीनाथ मंदिर में चढ़ावे में हेराफेरी मामले की जांच चल रही है। इसी दौरान बीकेटीसी ने दान गणना के खजांची संदेश मेहरता को हटा दिया है। उसकी जगह केदार सिंह रावत को खजांची की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही चढ़ावा मामले में अन्य कर्मचारी भी रेडार पर आए है। जिनको कारण कारण बताओ नोटिस जारी करने की तैयारी की जा रही है।

बदरीनाथ धाम चढ़ावा चोरी मामले में जांच जारी

दरअसल बदरीनाथ धाम में चढ़ावा हेराफेरी मामले की त्रिस्तरीय जांच चल रही है। बीकेटीसी की चार सदस्यीय टीम इसकी जांच कर चुकी है। पुलिस और उच्च स्तरीय कमेटी भी इस केस की जांच में जुटी है।

बीते दिन मंगलवार को मंडलायुक्त गढ़वाल आनंद स्वरूप की अध्यक्षता में गठित समिति बदरीनाथ मंदिर पहुंची। जहां जांच पड़ताल की गई। इस दौरान बीकेटीसी से चढ़ावे की गणना प्रक्रिया के साथ ही गणना कक्ष की भी समिति ने जांच की। सीसीटीवी फुटेज खंगाल कर इस मामले में जानकारी जुटाई है।

दान गणना के रजिस्ट्रर में पाई गई कमि

बीकेटीसी ने दान गणना के रजिस्टर में कमियां पाई गई। जिसके चलते खजांची संदेश मेहता को हटा दिया गया। उन्हें पूजा कार्यालय में तैनात किया गया। उनकी जगह पूजा कार्यालय से केदार सिंह रावत को ये जिम्मेदारी सौंपी गई।

BKTC ने खजांची को हटाया

इस बात की पुष्टि बीकेटीसी के सीईओ सोहन सिंह रांगड़ ने की है। उन्होंने कहा किगणना रजिस्टर में कमि पाई गई जिसके चलते खजांची को हटाया गया। इसके साथ ही सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक चढ़ावा मामले में अन्य कर्मचारियों को जल्द ही कारण बताओ नोटिस भेज जाएगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें