Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना!, इन जिलों के लिए अलर्ट जारी

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में मानसून सक्रिय है। प्रदेशभर में बारिश का दौर जारी है। खासकर पर्वतीय इलाकों में बारिश जमकर कहर बरपा रही है। लगातार मलबा और बोल्डर गिरने से कई मार्ग बाधित हो रहे हैं। जिससे लोगों को परेशानी हो रही है। तो वहीं बारिश से नदी नाले भी उफान पर है। कई जगहों पर बादलों की तेज गरजन और भारी बारिश की आशंका जताई जा रही है।

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज भारी बारिश की संभावना!

दरअसल आज मौसम विभाग ने उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश की संभावना जताई है। खासकर पहाड़ी इलाकों में आज एक बार फिर तेज बारिश का दौर जारी रहेगा। आज मौसम विभाग के ताजा पूर्वानुमान के मुताबिक कुमाऊं और गढ़वाल मंडल दोनों के जिलों के कुछ स्थानों पर भारी बारिश हो सकती है। तो वहीं बाकी जगह हल्की से मध्यम बारिश का दौर जारी रहने वाला है।

मौसम विभाग का इन जिलों के लिए अलर्ट

देहरादून मौसम केंद्र ने आज देहरादून, रुद्रप्रयाग, बागेश्वर, चमोली और पिथौरागढ़ जिलों में कुछ जगहों पर भारी बारिश की संभावना जताई है। इस दौरान गरज और चमक का भी अंदेशा जताया गया है। आज राज्या के लिए येलो अलर्ट जारी किया गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें