Haridwar News

हरिद्वार में तीन गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत, युवक की मौत, 3 दोस्त गंभीर रूप से घायल

हरिद्वार में एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां रुड़की में तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। पिकअर कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। जिसमें बाइक सवार युवक की मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। सूचना मिलने पर पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती करवाया। तो वहीं शव को कबजे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया गया है।

हरिद्वार में तीन गाड़ियों की जोरदार भिड़ंत

मिली जानकारी के मुताबिक ये हादसा देर रात मंगलौर क्षेत्र के लिब्बरहेड़ी गांव के पास पेट्रोल पंप के सामने हुआ। तीनों वाहन तेज स्पीड में थे। इसी दौरान बाइक सवार दोनों वाहनों की चपेट में आ गया। जिसके चलते ये भीषण सड़क हादसा हो गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया।

युवक की मौत, 3 दोस्त गंभीर रूप से घायल

हादसे में कृष्णकांत कीमौत हो गई। तो वहीं राकेश, शिशपाल समेत तीन लोग बुरी तरह घायल हैं। सभी का हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हादसे की वजह प्रारंभिक जांच में तेज रफ्तार और लापरवाही मानी जा रही है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें