16 करोड़ में बना!, आखिरकार खुल गया प्रेमनगर का नंदा की चौकी पुल, पिछले साल बाढ़ के कारण टूटा था

करीब 300 दिनों के लंबे इंतजार के बाद आखिरकार प्रेमनगर के नंदा की चौकी का पुल खुल गया है। आम लोगों की आवाजाही इसमें चालू हो गई है। दरअसल बीते साल 15 सितंबर को टौंस नदी में भीषण बाढ़ की वजह से यह पुल क्षतिग्रस्त हो गया था। जिसके बाद से इसका निर्माण किया जा रहा था। लोगों की आवाजाही के लिए एक अस्थाई पुल का निर्माण किया गया था। जो कि आज 12 जुलाई को तेज बारिश के चलते ढ़ह गया। जिसके बाद अब नए पुल को आम लोगों के लिए खोलना पड़ा।
आखिरकार खुल गया प्रेमनगर का नंदा की चौकी पुल
प्रेमनगर के नंदा की चौकी का पुल अब आधुनिक तकनीक और मजबूत सुरक्षा इंतजामों के साथ दोबारा तैयार हो गया है। पुल के शुरू होने पर रोजाना सफर करने वाले हजारों लोगों के लिए ये राहत की खबर है। आज आवाजाही के लिए नंदा की चौकी स्थित पुल शुरु हो गया है।
देहरादून में भारी बारिश का कहर, खाला बस्ती में ढही दीवार, कई मकान मलबे में तब्दिल

16 करोड़ रुपये से तैयार हुआ नया पुल
बताते चलें कि बीते साल इस पुल के टूटने से देहरादून-पांवटा साहिब राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीधा संपर्क बाधित हो गया था। रोजाना जरूरी काम से आने-जाने वाले लोगों को लंबा वैकल्पिक मार्ग लेना पड़ता था। जिससे यात्रा के समय के साथ-साथ ईंधन और परिवहन खर्च भी बढ़ जाता था। जिससे लोगों को भारी नुकसान हो रहा था। पुल को 16 करोड़ रुपए की लागत से तैयार किया गया था।
प्रेम नगर नंदा की चौकी के पास बना अस्थाई पुल बहा, वाहनों की आवाजाही बंद
रविवार तड़के सुबह अस्थायी पुल ढहा
दरअसल रविवार तड़के नंदा की चौकी में बना अस्थायी पुल टौंस नदी में पानी का बहाव तेज होने पर क्षतिग्रस्त हो गया। जिसके चलते दो दिन पहले ही इस निर्माणाधीन पुल को शुरु कर दिया गया।