वियतनाम में टूरिस्ट से भरी बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत

वियतनाम में एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां फु क्वोक द्वीप के पास शनिवार को टूरिस्ट से भरी बोट पलट गई। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, इनमें 32 भारतीय शामिल थे। जिसमें से 15 भारतीयों ने अपनी जान गंवा दी। इसमें ज्यादातर तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के पर्यटक थे।
वियतनाम में टूरिस्ट से भरी बोट पलटी, 15 भारतीयों की मौत
दरअसल इस बोट पर 4 क्रू मेंबर्स समेत 36 लोग सवार थे। जिसमें 21 लोगों का रेस्क्यू कर लिया गया है। खबरों की माने तो ये हादसा सुबह 10:30 बजे के करीब हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, समुद्र में ऊंची लहरें उठ रही थी। शुरुआती जांच में इसी को हादसे की वजह माना जा रहा है। जो वीडियो सामने आए है उसमें भी बड़ी लहरें उठती नजर आ रही हैं।
36 लोग थे सवार, लाइफ जैकेट नहीं पहनी थी
बताते चलें कि टूरिस्ट ने लाइफ जैकेट नहीं पहना हुआ था। नाव पलटी तो टूरिस्ट नाव के नीचे फंस गए। बोट पलटने के बाद तुरंत ही रेस्क्यू मिशन शुरू किया गया।

400 मीटर पहले ही पलट गई बोट
जानकारी के लिए बता दें कि बोट भारतीय पर्यटकों को फु क्वोक द्वीप के पास स्थित ‘होन मे रुट’ से न्गोआई द्वीप घुमाने लेकर जा रही थी। लेकिन डेस्टिनेशन से 400 मीटर पहले ही बोट पलट गई।
हेल्पलाइन नंबर जारी, कंट्रोल रूम बनाया
यात्रियों की मदद के लिए इंडियन एंबेसी ने कंट्रोल रूम बनाया है। हेल्पलाइन नंबर +84 36 281 7930, +84 91 552 37 14 और +84 33 452 0414 जारी किए गए हैं।
32 भारतीयों में 2 महिलाएं भी बोट में सवार थी
वियतनाम में भारतीय दूतावास ने बोट में सवार भारतीयों के नाम जारी कर दिए है। जिसमें दो महिलाओं के नाम भी शामिल है।
बालासुब्रमणि पलानीसामी, सेल्वम पिचियाह, सेंथिल कुमार जयवेल, शिवकुमार मुथुकुमारसामी, निर्मल कुमार सेथुरामन, मुरुगा प्रभु अरुमुगम, रुबन सेल्वा नाथन जैकब येसुपथम, श्रीधर धर्मराजन, विग्नेश्वर राधाकृष्णन गोपाल, रामासुब्बु अन्नावी, अबुथल्खा जहीरुद्दीन, श्रीधर सुन्दरराजन, वाम्शीदर सेल्लूर रामराज, सेंजादैवेल कुप्पुसामी, नागलामडुगु सोहन, नल्लापेटा आदिशेशैया रवितेजा, शेख अब्दुल्लाह अब्दुल मजीद, राजीव कलैवानन, बालाजी नटेसन, विनया कुमार चितापुरम भास्कर, रविशंकर सुगुमारन, विपुल उत्तम चंद, संतोष कुमार शांतिलाल जैन, बाबू कुप्पुस्वामी, अलागुराजन शिवसामी, वसंता कुमार आनंदहन, श्रीधर मुदियम, किशोर गेल्ली, एविकॉट चेरियन थॉमस, रमेश कुमार पचियप्पन, लोवेनी थॉमस, जया लक्ष्मी गेल्ली।