भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार, मलबे में दबे डॉक्टर की मौत

उत्तराखंड के चमोली से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर शनिवार को नारायणबगड़ के सरकारी अस्पताल परिसर में क्षतिग्रस्त दीवार भरभराकर गिर गई। दीवार गिरने से डॉक्टर मलबे में दब गए। घायल डॉक्टर को अस्पताल ले जाया जा रहा था लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया।
भरभराकर गिरी सरकारी अस्पताल की दीवार
दरअसल सरकारी अस्पताल की दीवार पहले से ही क्षतिग्रस्त थी। बीते 25 जून को भारी बारिश की वजह से मलबा बहकर आया था। जिससे अस्पताल की बांउड्रीवाल क्षतिग्रस्त हो गई थी। दीवार गिरने पर चिकित्सा प्रभारी डॉ नवीन चंद्र डिमरी गंभीर रूप से घायल हो गए। तुरंत ही उन्हें इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया। लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
मलबे में दबे डॉक्टर की मौत
शनिवार को इसी दीवार की मरम्मत का कार्य चल रहा था। ऐसे में डॉ नवीन कार्य का जायजा ले रहे थे। ऐसे में पहले से ही खोखली हुई दीवार उनके ऊपर अचानक से गिर गई और वो उसके नीचे दब गए।