Dehradun NewsHighlight

Rahul Gandhi का देहरादून दौरा, कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड फाइनल,12-15 हजार युवाओं जोड़ने का लक्ष्य

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी जल्द ही उत्तराखंड आने वाले है। 17 जुलाई को देहरादून में छात्रों की गूंज कार्यक्रम में युवाओं के साथ सीधा संवाद करेंगे। इसी कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उत्तराखंड कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। पूर्व और वर्तमान छात्र संघ अध्यक्षों को कांग्रेस पार्टी ने अहम जिम्मेदारियां सौंपी है। इसी बीच कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड फाइनल हो गया है। 17 जुलाई को राहुल गांधी परेड ग्राउंड में छात्रों और युवाओं को संबोधित करेंगे।

राहुल गांधी के देहरादून कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड फाइनल

दरअसल पार्टी प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने राहुल गांधी के कार्यक्रम की जानकारी दी। उन्होने बताया कि शाम पांच या छह बजे राहुल गांधी छात्रों की गूंज कार्यक्रम के एक और चरण में युवाओं को संबोधित करने देहरादून आएंगे। देहरादून के परेड ग्राउंड में होने जा रहा ये कार्यक्रम गैर राजनीतिक होगा। गणेश गोदियाल ने कहा कि छात्र परीक्षाओं के लिए कड़ी मेहनत करते हैं। लेकिन परीक्षा के दौरान पेपर लीक हो जाता है। जिससे छात्रों का भविष्य प्रभावित होता है।

17 जुलाई को छात्रों से करेंगे बात

गणेश गोदियाल ने कहा कि पेपर लीक को किस तरह रोका जाए? सरकार इसको लेकर क्या कदम उठाने चाहिए? किस तरह छात्र इसको लेकर जागरूक हो सकते है? इन्हीं सब के लिए राहुल गांधी देहरादून में छात्रों से संबोधन करने आ रहे हैं। उन्होंने छात्रों से आग्रह किया कि भारी संख्या में परेड ग्राउंड पहुंचकर राहुल गांधी को सुने।

12-15 हजार युवाओं जोड़ने का लक्ष्य

बताते चलें कि राहुल गांधी के कार्यक्रम के लिए कांग्रेस तैयारियों में जुट गई है। कार्यक्रम में करीब 12 -15 हजार छात्रों और युवाओं को शामिल करने का लक्ष्य रखा गया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें