National

नौकरी के लिए मां की जान लेने वाली बेटी ने एक साल पहले बीमार पिता को भी उतारा था मौत के घाट!

जयपुर में बेटी द्वारा मां को मारने वाले केस में अब एक नया मोड़ आया है। मां नीरज शर्मा की हत्या से पहले बेटी आयुषी ने एक साल पहले अपने पिता को भी मौत के घाट उतारा था। आरोपी बेटी के मामा राकेश शर्मा ने ये आरोप लगाए है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा कि अप्रैल 2025 में आयुषी ने अपने चचेरे भाई बलराम के साथ बीमार पिता विजय शर्मा की जान ली थी। फिलहाल पुलिस परिवार वालों की शिकायत के आधार पर इन सभी आरोपों की जांच कर रही हैं।

नौकरी के लिए मां की जान लेने वाली बेटी ने बीमार पिता को भी उतारा था मौत के घाट!

दरअसल जयपुर में सरकारी नौकरी और करोड़ों की जमीन के चक्कर में एक 24 साल की बेटी ने अपनी मां नीरज शर्मा की हत्या करवा दी। उसने सात लाख रुपए की सूपारी देकर मां को गाड़ी से कुचलवा दिया। अब इसी मामले में एक नया मोड सामने आया है।

बेटी बनी जल्लाद!, सरकारी नौकरी के लिए सगी विधवा मां की दी सुपारी, ऐसे खुला राज

मामा ने लगाए गंभीर आरोप

अब तक जहां लोगों को ये बात हजम करना मुश्किल हो रहा था कि एक बेटी कैसे अपनी मां की हत्या करवा सकती है। तो वहीं अब खबर है कि उसने अपने पिता की भी हत्या की थी। आयुषी के सगे मामा राकेश शर्मा ने भांजी पर आरोप लगाया कि एक साल पहले उसने अपने पिता विजय शर्मा की भी हत्या करवाई। मामा ने आरोप लगाया कि आयुषी ने मां और बाप दोनों को मार डाला।

आयुषी ने बीमार पापा की फीडिंग पाइप हटाकर ली जान!

मामा राकेश शर्मा ने इस मामले को लेकर FIR दर्ज की थी। आरोप है कि आयुषी ने ही अप्रैल 2025 में अपने चचेरे भाई बलराम के साथ मिलकर बीमार विजय शर्मा की फीडिंग पाइप हटाकर उनकी जान लेने का प्लान किया था। वजह अनुकंपा से सरकारी नौकरी हासिल करना और पारिवारिक संपत्ति पर कबजा करना बताया। बता दें कि मां के कत्ल के आरोप में पहले से ही आयुषी जेल में बंद है। अब मामा के आरोपों के बाद पिता की हत्या की जांच भी शुरू हो गई है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें