पत्नी को बर्थडे सरप्राइज देने आए युवक की मौत, सुबह बेड पर मिला शव

हरिद्वार से एक दुखद खबर सामने आ रही है। यहां पर पत्नी के जन्मदिन पर युवक सरप्राइज देने घर पहुंचा। जन्मदिन मनाकर दोनों सोए भी। हालांकि अगली सुबह पति उठ नहीं पाया। शुक्रवार सुबह संदिग्ध परिस्थितियों में वो मृत पाया गया। शुरुआती जांच में इसे साइलेंट हार्ट अटैक माना जा रहा हैं। हालांकि मौत की असली वजह पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चलेगी। फिलहाल घर में मातम पसरा हुआ है।
पत्नी को सरप्राइज देने आया पति की मौत
दरअसल हल्दूचौड़दीना डी क्लास निवासी 30 साल के कमल आर्य हरिद्वार की हीरो कंपनी में काम करते थे। इसी साल 30 अप्रैल को उसकी शादी बिंदुखत्ता निवासी युवती से हुई। बृहस्पतिवार को पत्नी का जन्मदिन था। ऐसे में कमल विशेष रूप से जन्मदिन के लिए छुट्टी लेकर घर आया था।

सुबह उठा नहीं, डॉक्टरों ने मृत घोषित किया
रात में परिवार के साथ जन्मदिन मनाकर, खाना-वाना खाकर वो सो गया। शुक्रवार को कमल को हरिद्वार ड्यूटी पर जाना था। जिसके लिए उसे लालकुआं से छह बजे की ट्रेन पकड़नी थी। सुबह जब अलार्म बजने के बाद भी वो नहीं उठा तो पत्नी ने उठाने की कोशिश की। शरीर में हलचल ना होने पर पत्नी ने शोर मचाया। मौके पर पहुंचे परिजन उसे तुरंक अस्पताल लेकर गए। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
क्या है मौत की वजह?
शुरुआती जांच के अनुसार मामला साइलेंट हार्ट अटैक का लग रहा है। हालांकि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट कारण का पता चल पाएगा। रिपोर्ट के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।