Dehradun News

Dhami Cabinet की बैठक आज, कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

आज यानी 10 जुलाई को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल की बैठक होने वाली है। दोपहर 4.25 बजे से शुरू होने वाली कैबिनेट बैठक बेहद अहम मानी जा रही है। इस दौरान स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, शिक्षा विभाग, ऊर्जा विभाग, खेल विभाग समेत तमाम अन्य विभागों से संबंधित कई महत्वपूर्ण फैसलों पर मुहर लग सकती है। ये बैठक इसलिए भी खास है क्योंकि ये इस महीने की पहली बैठक होगी।

धामी कैबिनेट की बैठक आज Dhami Cabinet

दरअसल, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की कैबिनेट बैठक सुबह नौ बजे होने वाली थी। लेकिन सीएम के दिल्ली दौरे की वजह से बैठ का समय बदला गया। अब ये बैठक दोपहर 4.25 बजे शुरू होगी। इसमें आपदा प्रबंधन विभाग से संबंधित फैसलों पर मुहर लग सकती है। साथ ही चारधाम यात्रा और भारी बारिश का अलर्ट भी है। जिसकी वजह से इसको लेकर भी चर्चा हो सकती है।

कई प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

इसके साथ ही नियोजन विभाग की तरफ से तैयार की गई नीतियों पर भी मुहर लगने की संभावना है। यहीं नहीं स्वास्थ्य विभाग, शिक्षा, ऊर्जा, लोक निर्माण विभाग से संबंधित तमाम महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर भी मुहर लग सकती है। इसके अलावा, प्रदेश की नई खेली नीति को लेकर ही चर्चा होने की संभावना है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें