उत्तराखंड में छात्रा को एग्जाम सेंटर से किडनैप कर किया रेप, अश्लील VIDEO बना मांगे पैसे

धर्म नगरी हरिद्वार से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आ रहा है। यहां पर एक 12वीं की एक छात्रा से महिला ने दोस्ती की। जिसके बाद उसने छात्रा को अपने देवर से मिलवाकर उनकी भी दोस्ती कराई। 16 मार्च को पीड़िता अपना बोर्ड एग्जाम देकर स्कूल से बाहर निकली। इसी दौरान आरोपी ने उसे डरा-धमकाकर जबरन अपनी बाइक में बैठाकर उस महिला के घर ले गया।
बेहोशी में रेप, बनाई अश्लील वीडियो
महिला ने छात्रा को दोस्ती का वास्ता देकर उसके पानी में नशीला पदार्थ मिलाकर उसे पिलाया। उसे पीते ही वो बेहोश हो गई। जिसके बाद देवर ने छात्रा का रेप किया। तो वहीं महिला ने उसका अश्लील वीडियो बनाया। आरोपी वीडियो के दम पर छात्रा पर शादी का दबाव बनाने लगा। साथ ही उसके साथ जबरदस्ती करने लगा।
पुलिस ने भगाया, छात्रा पहुंची कोर्ट
जब पीड़िता ने पुलिस से मदद मांगी तो पुलिस ने उसे उल्टा थाने से भगा दिया। जिसके बाद छात्रा ने कोर्ट का दरवाजा खटखटाया। कोर्ट के आदेश के बाद आरोपी उवेश और उसकी भाभी समरीन पर मुकदमा दर्ज किया गया।
महिला ने पहले दोस्ती की, फिर देवर से मिलवाया
दरअसल हरिद्वार के ज्वालापुर इलाके के पांवधोई की रहने वाली समरीन नाम की महिला ने ये पूरी साजिश रची। आरोप है कि उसी ने 12वीं की छात्रा से जान-पहचान बढ़ाकर उसका भरोसा जीता। दोस्ती के नाम पर उसने छात्रा को घर बुलाया और देवर के साथ दोस्ती कराई। उवेश लगातार छात्रा को फोन कर नजदीकियां बढ़ाने लगा।
शादी का दबाव, मांगी रंगदारी
घटना के बाद आरोपियों ने छात्रा पर शादी का दबाव भी बनाया। इनकार करने पर फोटो और वीडियो लीक करने की धमकी दी। वीडियो के दम पर 50 हजार रुपए की रंगदारी भी मांगी। साथ ही रकम ना देने पर बदनाम करने की बात कही।