Big NewsDehradun News

Dehradun में कल स्कूलों की छुट्टी, रेड अलर्ट के बीच डीएम का ऑर्डर

भारत मौसम विज्ञान विभाग एवं नेशनल डिजास्टर अलर्ट पोर्टल ने मौसम पूर्वानुमान जारी किया है। जिसके अनुसार 10 जुलाई 2026 को देहरादून में कहीं-कहीं भारी से अत्यधिक भारी वर्षा, आकाशीय बिजली और तेज वर्षा की संभावना व्यक्त की गई है। इस संबंध में रेड अलर्ट जारी किया गया है। इसी रेड अलर्ट को देखते हुए देहरादून जिले में शुक्रवार, 10 जुलाई 2026 को सभी स्कूलों और आंगनबाड़ी केंद्रों में एक दिन का अवकाश घोषित किया गया है।

देहरादून में कल स्कूलों की छुट्टी!

छात्र-छात्राओं की सुरक्षा के देखते हुए जिलाधिकारी, देहरादून, डॉ आशीष चौहान ने कक्षा 1 से 12 तक केसमस्त शासकीय, अशासकीय व निजी विद्यालयों तथा सभी आंगनबाड़ी केंद्रों में दिनांक 10 जुलाई 2026 को एक दिवस का अवकाश घोषित किया गया है।

रेड अलर्ट के बीच डीएम का ऑर्डर

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें