Dehradun News

17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी!, छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी का एक बार फिर उत्तराखंड दौरा कर सकते है। 17 जुलाई को राहुल गांधी देहरादून आ सकते है। जहां वो छात्रों और युवाओं से सीधा संवाद करेंगे। प्रस्तावित दौरे को लेकर कांग्रेस पार्टी ने भी तैयारियां तेज कर दी हैं। उनके कार्यक्रम के लिए परेड ग्राउंड पहली पसंद माना जा रहा है। जिसके लिए प्रशासन को बुकिंग का आवेदन दे दिया गया है। हालांकि आयोजन स्थल को लेकर अंतिम फैसला प्रशासन की अनुमति मिलने के बाद ही तय होगा।

17 जुलाई को देहरादून आएंगे राहुल गांधी

‘छात्रों की गूंज’ अभियान कांग्रेस पार्टी राष्ट्रीय स्तर पर युवाओं के बीच संवाद का मंच बना रही है। राहुल गांधी ने राजस्थान में भी इसी कार्यक्रम के तहत छात्रों के साथ संवाद किया था। इसी मॉडल को उत्तराखंड में भी पार्टी लागू करने की तैयारी में है।

छात्रों से करेंगे सीधा संवाद

पार्टी सूत्रों के अनुसार राहुल गांधी की कोर टीम के 7-8 सदस्य देहरादून आ गए हैं। जो आयोजन स्थल, सुरक्षा और कार्यक्रम आदी का जायजा लेंगे। साथ ही स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ बैठकें भी की जा रही है। ये दौरा युवाओं और छात्रों पर केंद्रित होने वाला है।

जून में रद्द हो गया था दौरा

बताते चलें कि इससे पहले राहुल गांधी चार और पांच जून को उत्तराखंड आने वाले थे। लेकिन खराब मौसम की वजह से उनका हेलिकॉप्टर पंतनगर से आगे नहीं उड़ पाया। जिसकी वजह से दौरा रद्द करना पड़ा। जिसके बाद उन्होंने फोन के माध्यम से अल्मोड़ा की जनसभा को संबोधित किया था।

साथ ही वीडियो संदेश के साथ लोगों से माफी भी मांगी थी। अंकिता भंडारी के माता-पिता से भी उन्होंने वीडियो कॉल पर बात की थी। तो वहीं पौड़ी के पूर्व सैनिक सम्मेलन में वो वर्चुअली जुड़े थे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें