Big NewsDehradun News

के सी वेणुगोपाल पहुंचे देहरादून, कांग्रेस ने किया भव्य स्वागत

कांग्रेस के राष्ट्रीय महासचिव के सी वेणुगोपाल देहरादून पहुंच गए है। ऐसे में कांग्रेस भवन में के सी वेणुगोपाल का कार्यकर्ताओं ने भव्य स्वागत किया। उन्होंने सबसे पहले कांग्रेस मुख्यालय में राजीव गांधी की प्रतिमा पर माल्या अर्पण किया। जिसके बाद कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।

के सी वेणुगोपाल पहुंचे देहरादून, कांग्रेस भवन में जोरदार स्वागत

कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल के आने पर राजपुर रोड में कांग्रेस भवन में पार्टी कार्यकर्ताओं ने गर्मजोशी से उनका स्वागत किया। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल ने उनका स्वागत किया। महिला कार्यकर्ताओं ने स्वागत गीत गया। तो वहीं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं ने पार्टी के समर्थन में नारे लगाए। कांग्रेस भवन में उत्साह का माहौल देखने को मिला।

अध्यक्ष और कांग्रेस नेताओं के साथ करेंगे बैठक

कांग्रेस भवन से वो होटल ताज के लिए रवाना हो गए। जहां सीनियर नेताओं से वो मुलाकात करेंगे। उसके बाद होटल मधुबन में बैठक होगी। बैठक में संगठन के सभी फ्रंटल जिला अध्यक्ष और कांग्रेस के नेता मौजूद रहेंगे।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें