Dehradun News

अपर सचिव ने की आत्महत्या, इसी साल हुए थे सेवानिवृत्त

राजधानी देहरादून से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां नेहरू कॉलोनी में गोपन विभाग से 61 साल के सेवानिवृत्त अपर सचिव ओंकार सिंह ने आत्महत्या कर ली। मंगलवार को उन्होंने अफने आवास पर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। इस मामले की सूचना मिलने के बाद पूरे इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने शव को कब्जे में ले लिया है। पोस्टमार्टम कर शव परिवार को सौंप दिया गया।

अपर सचिव ने की आत्महत्या, पड़ोसी ने देखा फंदे पर लटका शव

पुलिस के अनुसार ओंकार सिंह घर पर अपने परिवार के साथ रहते थे। उनकी पत्नी बाहर सब्जी खरीदने गई थीं। इसी दौरान घर के अंदर एक पड़ोसी की नजर पड़ी। जिसमें दिखा कि ओंकार सिंह सीढ़ियों की रेलिंग से चादर के फंदे के सहारे लटके हुए थे। पड़ोसी ने शोर मचाया। जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। तुरंत उन्हें नीचे उतारकर अस्पताल ले जाया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

इसी साल हुए थे सेवानिवृत्त

बता दें कि इसी साल गोपन विभाग से अपर सचिव के पद से वो सेवानिवृत्त हुए थे। वो बीते काफी समय से बीमार चल रहे थे। हालांकि आत्महत्या का अभी फिलहाल स्पष्ट खुलासा नहीं हुआ है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें