Trending

ट्रेन के कोच को बनाया ‘हनीमून रूम’!, वीडियो देख रेलवे ने लिया एक्शन

भारतीय रेलवे (Indian Railways) से जुड़ी वैसे तो कई वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होते रहती हैं। लेकिन हालिया वायरल वीडियो ने हर किसी को हैरान कर दिया। यहां पर एक यात्री ने ट्रेन के फर्स्ट एसी (First AC) कोच हनीमून रूम बना दिया। गुलाब, गुब्बारे से सजा ये कोच किसी फाइव स्टार होटल के हनीमून सुइट(Honeymoon Suite) से कम नहीं लग रहा था।

ट्रेन के कोच को बनाया ‘हनीमून रूम’!

वीडियो को माइक्रोब्लॉगिंग साइट ‘X’ (पूर्व में ट्विटर) पर @Nalanda_index नाम के अकाउंट ने शेयर किया है। 30 सेकेंड की इस वीडियो में एक फर्स्ट एसी कोच है। जिसमें हार्ट शेप की गुलाबी झालर लगी है। अंदर रोमांटिक सुइट की तरह सजाया गया है। कैबिन के फर्श पर गुलाब की पंखुड़ियां हैं। छप पर लाल-सफेद गुब्बारे हैं। सीट पर सफेद चादर बिछी है। तो वहीं गुलाब की पंखुड़ियों से एक बड़ा सा दिल बनाया गया है।

रेलवे का एक्शन

साथ ही सीट पर ‘I Love you’ भी लिखा है। सीढ़ियों को पंखुड़ियों और आर्टिफिशियल दीए लगाए है। दीवारों पर फुलों की माला और गुलाब भी है। बैग्राउंड में सलमान खान की मूवी का गाना भी बज रहा है। जिसके बाद रेलवे ने भी इस मामले में एक्शन लिया है। रेलवे ने उस समय ट्रेन में तैनात T.C को भी निलंबित कर दिया है।

रेलवे ने वायरल वीडियो को लेकर क्या कहा?

इस वायरल वीडियो के बाद बहस छिड़ गई कि क्या ट्रेन में इस चीज की अनुमति होती है? तो इसी को लेकर NDTV ने रेलवे अधिकारी से बात की। जिसमें उन्होंने बताया कि, “चूंकि यात्री ने पूरा कंपार्टमेंट बुक किया हुआ था, इसलिए वह कैबिन उसका हो गया था. यह सजावट उसने खुद से ही की होगी. सबसे अहम बात यह है कि इस सजावट की वजह से रेलवे की किसी भी संपत्ति को कोई नुकसान नहीं पहुंचा है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें