Almora News

चमत्कारी रेस्क्यू!, 7 दिनों बाद घने जंगल से मिली लापता युवती, SDRF ने चलाया मुश्किल सर्च ऑपरेशन

अल्मोड़ा में रानीखेत के मजखाली क्षेत्र से एक बहुत ही अच्छी खबर सामने आ रही है। यहां एक जुलाई 2026 से 28 साल की युवती लापता हो गई थी। अब एसडीआरएफ की सरियापानी टीम ने उसे खोज निकाला है। सात दिनों तक चले इस बेहद ही कठिन सर्च अभियान के बाद टीम ने युवती को सकुशल रेस्क्यू कर लिया है।

सात दिनों से लापता युवती को SDRF ने घने जंगल से किया रेस्क्यू

मिली जानकारी के अनुसार एक जुलाई को युवती घर से घूमने के लिए निकली थी। हांलाकी जब देर रात तक युवती वापस नहीं लौटी तो परिवार वालों ने अपने स्तर पर उसकी खोजबीन शुरू की। लेकिन उसका कोई पता नहीं चल सका। 4 जुलाई को सेनानायक एसडीआरएफ के निर्देशन में सरियापानी टीम को खोज और बचाव अभियान के लिए भेजा गया।

कठिनाईयों के बाद भी नहीं रोका सर्च ऑपरेशन

एसडीआरएफ की टीम द्वारा मजखाली, कालिका, दलमोटी, सुंदरखाल, बूबूधाम सहित आसपास के दूरस्थ क्षेत्रों में लगातार सर्च ऑपरेशन चलाया गया। बारिश, दुर्गम भौगोलिक परिस्थितियों और घने जंगलों के बाद भी टीम ने सर्च ऑपरेशन बंद नहीं किया।

घने जंगल में घायल अवस्था में मिली युवती

इसी की वजह से 7 जुलाई 2026 को शाम 4:30 बजे युवती को सुंदरखाल गांव से लगभग चार किलोमीटर दूर घने जंगल से खोज निकाला। युवती घायल अवस्था में थी। जिसको उपचार के लिए राजकीय चिकित्सालय रानीखेत भेजा गया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें