HighlightNational

मासूम से दरिंदगी…आरोपी को भीड़ ने पीट-पीटकर मार डाला, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में क्रूरता की कहानी

बंगाल में एक मासूम के साथ गैंगरेप के बाद मर्डर की वारदात ने पूरे देश को दहला दिया है। यहां दक्षिण 24 परगना के बरुईपुर में 12 साल की स्कूली छात्रा के साथ आरोपियों ने हैवानियत की हदें पार कर दी। अब इसी केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आई है। जिसमें गैंगरेप के आरोपियों की क्रूरता की कहानी का खुलासा हुआ है। बताते चलें कि पुलिस ने इस केस में तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। तो वहीं एक आरोपी कस्टडी से फरार चल रहा है। इसके साथ ही 3 अन्य संदिग्धों को भी पुलिस ने हिरासत में लिया है।

12 साल की मासूम के साथ गैंगरेप मर्डर

12 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप-मर्डर केस में पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सामने आ गई है। जिसमें नाबालिग लड़की के साथ रेप तो किया ही गया बल्कि उसे बेरहमी से टॉर्चर भी किया गया। बच्ची के प्राइवेट पार्ट में चोट के निशान के साथ ही उसे जलाने के भी सबूत मिले है। बच्ची के सिर को भारी हथियार से कुचला भी गया।

पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में खुलासा, क्रूरता की हदें पार

सिर के पिछले हिस्से पर चोट के निशान है। इसी से उसका काफी खून बहा। इतने जुल्म और जख्म देने के बाद भी जब आरोपियों को पता चला कि उसकी सांसें चल रही हैं तो उन्होंने उसे जिंदा ही बोरी में बांध कर तलाब में फेंक दिया। पोस्टमार्टम में फेफड़ों में गंदा पानी मिला। जिससे पता चलता है कि तालाब में फेंकने से पहले वो जिंदा थी। रिपोर्ट में मौत की संभावित वजह बहुत ज़्यादा खून बहना और डूबने से दम घुटना है।

https://twitter.com/PublicNewsX/status/2074123674790269429

बच्ची के साथ रेप-मर्डर की घटना से गुस्साए

पुलिस की माने तो बरुईपुर की लड़की शनिवार शाम करीब 4 बजे अपने दोस्त के जन्मदिन के लिए गिफ्ट लेने निकली थी। जिसके बाद वो वापस नहीं लौटी। धोपधोपी 2 ग्राम पंचायत में उसका घर है। रविवार सुबह घर के पास तालाब में ही उसका शव बरामद किया गया। बच्ची के साथ रेप के बाद मर्डर की इस घटना से लोग काफी उग्र हो गए। सियालदह-नामखाना रेलवे लाइन के पास उन्होंने विरोध प्रदर्शन करना शुरू कर दिया।

एक आरोपी को भीड़ ने पीट कर मार डाला

इसी बीच रविवार को सीसीटीवी फुटेज वायरल हुई। इसमें एक संदिग्ध इंद्रजीत तांती लोगों की नजर में आ गया। पहचान करने के बाद गुस्साई भीड़ ने उसे जमकर पीटा। पुलिस और सुरक्षा बल उसे बचाने के लिए आए, लेकिन भीड़ उसने भी भीड़ गई। काफी मश्क्कत के बाद पुलिस उसे भीड़ से निकालने में कामयाब हुई। हालांकि इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

दो आरोपी अरेस्ट, तीसरा फरार

पुलिस ने इस केस में आनंद सरदार, दिवाकर सरदार और प्रभास मंडल के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। आनंद को लोगों ने पुलिस को सौंप दिया था। लेकिन वो पुलिस कैंप से रहसयमय तरीके से गायब हो गया। दो आरोपी पुलिस की गिरफ्त में हैं। सोमवार को उन्हें कोर्ट में पेश किया। कोई भी वकील दोनों के बचाव के लिए आगे नहीं आया। जिसके बाद दोनों 14 दिन की पुलिस हिरासत में भेजे गए।

पीड़िता की मां लगा रही न्याय की गुहार

हम चाहते हैं कि इन शैतानों को भी वैसी ही तकलीफ़ हो जैसी मेरी बच्ची को मरने से पहले हुई थी। उन्हें जल्द से जल्द सजा मिले। पहले भी ऐसी कई घटनाएं हो चुकी हैं। हमने कभी न्याय होते नहीं देखा। अब नई सरकार है। हमें उम्मीद है कि न्याय मिलेगा।
पीड़िता की मां, दक्षिण 24 परगना निवासी

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें