बद्रीनाथ गर्भगृह में स्पाई कैमरे से बना रहा था वीडियो, सुरक्षा कर्मियों ने पकड़ा, हुआ एक्शन

बद्रीनाथ धाम में एक श्रद्धालु को स्पाई कैमरे से गर्भगृह की वीडियो और फोटो रिकॉर्ड करना भारी पड़ गया। ऐसे में सुरक्षा कर्मियों ने व्यक्ति को रंगे हाथों पकड़ा। मुंबई से आए इस श्रद्धालु पर चमोली पुलिस ने तत्काल कार्रवाई की। व्यक्ति का उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के तहत चालान किया गया।
बद्रीनाथ गर्भगृह में स्पाई कैमरे से बना रहा था वीडियो
दरअसल बदरीनाथ गर्भगृह में स्पाई कैमरे से वीडियो और फोटो रिकॉर्ड करने वाले व्यक्ति की पहचान मुंबई के जयप्रकाश पांडे के रूप में हुई है। पुलिस ने बताया कि श्री बद्रीनाथ मंदिर के गर्भगृह में फोटोग्राफी और वीडियोग्राफी बैन है। इस नियम का उल्लंघन करते हुए श्रद्धालु ने स्पाई कैमरे से अवैध रूप से रिकॉर्डिंग की। जिससे घाम की सुरक्षा व्यवस्था और धार्मिक मर्यादा का उल्लंघन है।
मुंबई से आया था श्रद्धालु
ऐसे में पुलिस ने आरोपी से स्पाई कैमरा बरामद कर लिया। उसमें रिकॉर्ड किए गए सभी वीडियो और तस्वीरें डिलीट की गई। चालान के बाद मांफी मांगवाकर श्रद्धालु को छोड़ दिया गया।
चमोली पुलिस की लोगों से अपील
इसी बीच चमोली पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बदरीनाथ धाम समेत सभी धार्मिक स्थलों की गरिमा और सुरक्षा नियमों का पालन करना जरूरी है। पुलिस ने चेतावनी भी दी कि ऐसे कृत्य करते हुए पाए जाने वालों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।