Big NewsUttarakhand Weather News

Uttarakhand Weather: उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी!, 7-9 July तक भारी बारिश का अलर्ट

Uttarakhand Weather Update: उत्तराखंड में आज यानी 7 जुलाई को मानसून पूरी तरह से सक्रीय रहेगा। प्रदेश में मॉनसूनी बारिश का कहर बीते कई दिनों से देखने को मिल रहा है। मौसम विभाग ने देहरादून समेत कई जिलों के लिए भारी से बहुत भारी बारिश का ‘ऑरेंज अलर्ट’ जारी किया है। ऐसे में कहा जा सकता है खासकर पहाड़ी इलाकों के लिए कि आज आसमान से आफत की बारिश होने वाली। इस दौरान आंधी की भी चेतावनी मौसम विभाग द्वारा जारी की गई है।

उत्तराखंड के लिए अगले 48 घंटे भारी! Uttarakhand Weather Update

दरअसल उत्तराखंड में सात जुलाई को मौसम रौद्र रूप दिखा सकता है। अगले 48 घंटे प्रदेश के लिए भारी हो सकते है। मौसम विभाग ने सात से नौ जुलाई तक भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है। तो वहीं पर्वतीय जिलों में तेज गरज के साथ बिजली चमकने के भी आसार है। भारी बारिश के चलते लैंडस्लाइड की भी स्थिति पैदा हो सकती है।

7-9 July तक इन जिलों में भारी बारिश का अलर्ट

उत्तराखंड के बागेश्वर, पिथौरागढ़, नैनीताल, अल्मोड़ा, पौड़ी गढ़वाल, चमोली और उधम सिंह नगर जिले में भारी बारिश और आंधी की चेतावनी जारी की गई है। इस दौरान 60 किलोमीटर प्रति घंटे की स्पीड से आंधी चलने की भी संभावना जताई गई है। तो वहीं आकाशीय बिजली के साथ गरज-चमक के आसार है।

देहरादून में कैसा रहेगा मौसम? Dehradun Weather News

तो वहीं राजधानी देहरादून में तेज बारिश का कहर देखने को मिल सकता है। तो वहीं कुछ इलाकों में कुछ समय के लिए धूप और उमस भरी गर्मी देखने को मिल सकती है। आज सात जुलाई को देहरादून में न्यूनतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस रहेगा। तो वहीं अधिकत तापमान 29 डिग्री सेल्सियस तक पहुंचेगा।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें