Haldwani News

गहरी नदी में कूदकर किशोर ने किया सुसाइड, मौत का लाइव मंजर कैमरे में कैद, VIDEO

हल्द्वानी में एक 16 साल के किशोर ने नदी में कूदकर आत्महत्या कर ली। बच्चा घर से मां को बताकर निकला था कि वो ड्राइंग का सामान लेने बाहर जा रहा है। आज सुबह SDRF ने गौला नदी से उसका शव बरामद किया। बच्चे का सुसाइड वीडियो भी सामने आया है। जो कि अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

गहरी नदी में कूदकर किशोर ने किया सुसाइड

वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि वो पुल पर काफी देर तक घूमता रहता है। जिसके बाद पुल के किनारे पहुंचकर करीब पांच सेकेंड बाद नदी में कूद जाता है। वहीं नदी के पास पांच से छह बच्चे खेल रहे थे। युवक को कूदता देख वो डर गए। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।

मां से कहा- ड्राइंग का सामान लेने जा रहा

दरअसल रविवार की शाम 5 बजे युवक घर से निकला। मृतक किशोर की पहचान 16 साल के प्रियांशु बिष्ट के रूप में हुई है। मृतक हाथीखाल, मोतीनगर, बरेली रोड, हल्द्वानी का रहने वाला था। उसने मां से कहा कि वो ड्राइंग का सामान लेने बाहर जा रहा हैं। परिवार के मुताबिक बच्चे के साथ घर में उनकी किसी भी तरह की अनबन नहीं हुई है। साथ ही मानसिक तनाव जैसी भी कोई बात नहीं थी।

haldwani-teen-jumps-bridge-live-video

    घर से सीधे गौला पुल पर पहुंचा

    घर से निकलने के बाद प्रियांशु गौला पुल पर गया। वहां काफी देर तक वो अकेले पुल पर घूमता रहा। जब प्रियांशु पुल की रेलिंग पर चढ़ा तो वहां आसपास लोगों ने उसे चिल्लाकर रोकने की कोशिश की। वो कहते रहे, “मत कूद, मत कूद…”। लेकिन प्रियांशु ने एक की भी नहीं सुनी। वो 60 फीट की ऊंचाई नीचे गौला नदी में कूद गया।

      सुसाइड का वीडियो आया सामने

      पुल पर मौजूद कुछ स्थानीय युवकों ने घटना के वक्त का वीडियो मोबाइन में रिकॉर्ड कर लिया। घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जब किशोर कूदा तो कुछ लोगों ने मुस्तैदी दिखाकर नदी में उसे बचाने के लिए कूदे। लेकिन तेज बहाव की वजह से कामयाबी नहीं मिल सकी।

      आज सुबह शव किया बरामद

      सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस और SDRF की टीम मौके पर पहुंची। नदी की गहराई और नीचे बड़े-बड़े पत्थर होने और बारिश के चलते रेस्क्यू में काफी दिक्कते आईं। सोमवार की सुबह किशोर का शव बरामद किया गया।

        Uma Kothari

        उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
        Back to top button
        उत्तराखंड की हर खबर
        सबसे पहले पाने के लिए!
        📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें