Dehradun News

देहरादून में बड़ा हादसा!, गहरी खाई में समाई कार, 2 की मौत, तीन की हालत नाजुक

देहरादून से एक हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां पर साहिया-क्वानू मोटर मार्ग पर एक कार गहरी खाई में गिर गई। जिससे दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं तीन लोग गंभीर रूप से घायल है। जहां अस्पताल में उनका इलाज चल रहा है।

देहरादून मे गहरी खाई में गिरी कार

हादसे की तेज आवाज से आसपास के लोग मौके पर पहुंचे। जहां स्थानिय लोगों ने राहत-बचाव का कार्य शुरू किया। तुरंत ही एम्बुलेंस सेवा और पुलिस को सूचना दी गई। रेस्क्यू टीम और ग्रामीणों ने सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला।

यूपी से चकराता घूमने आए थे 5 पर्यटक

प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि सोमवार शाम 5 बजे उत्तर प्रदेश के बिजनौर से कुछ पर्यटक देहरादून घूमने आए थे। हुंडई कार में सवार होकर वो क्वानू चकराता घूमने जा रहे थे। इसी दौरान कलेथा के पास अचानक उनकी कार ने अपना संतुलन खो दिया। जिससेवो गहरी खाई में जा गिरे। हादसे की तेज आवाज और चीख-पुकार सुनकर स्थानीय लोग तुरंत ही मौके पर पहुंचे।

दो की मौत, तीन की हालत नाजुक

इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। तो वहीं तीन घायलों की हालत गंभीर बताई जा रही हैं। तीनों का इलाज चल रहा है। सभी पर्यटकों की पहचान की जा रही है। पहचान के बाद ही परिजनों को सूचना दी जाएगी। फिलहाल पुलिस घटना के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है। शुरुआती जांच में इसे वाहन के अनियंत्रित होना माना जा रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें