Dehradun News

मसूरी में घूमते दिखे Shahid Kapoor, बेटी का एडमिशन कराने पहुंचे उत्तराखंड

Shahid Kapoor In Mussoorie: बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर उत्तराखंड आए हुए थे। बीते दिन रविवार शाम अभिनेता पत्नी मीरा राजपूत कपूर, बेटी मिशा कपूर और बेटे जैन कपूर के साथ मसूरी आए। यहां वो अपनी बेटी का वुडस्टॉक स्कूल के समर प्रोग्राम में एडमिशन कराने पहुंचे थे। बेटी को स्कूल छोड़ने के बाद शाहिद परिवार समेत मुंबई के लिए रवाना हो गए।

मसूरी में घूमते दिखे शाहिद कपूर Shahid Kapoor In Mussoorie

दरअसल वीकेंड में बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर अपनी फैमली के साथ मसूरी आए हुए थे। इस दौरान अपने चहेते स्टार को देखकर खुश हो गए। जहां स्थानीय लोगों और प्रशंसकों ने उनसे सेल्फी की मांग की। ऐसे में शाहिद ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया और प्रशंसकों के साथ तस्वीरें खिंचवाईं।

समर प्रोग्राम में बेटी का कराया एडमिशन

बता दें कि शाहिद मसूरी के प्रतिष्ठित स्कूल वुडस्टॉक में अपनी बेटी का समर प्रोग्राम में एडमिशन कराने आए थे। इस साल वुडस्टॉक में दूसरा समर प्रोग्राम चल रहा है। इसमें देश-विदेश के 151 बच्चे हिस्सा ले रहे हैं। 12 दिन तक ये प्रोग्राम चलता है। जहां बच्चों के लिए शैक्षणिक, रचनात्मक, खेल और सांस्कृतिक गतिविधियां आयोजित होती हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें