Champawat News

Kailash Mansarovar Yatra शुरू, CM ने हरी झंडी दिखाकर यात्रियों के पहले दल को किया रवाना

आज यानी पांच जुलाई को कैलाश मानसरोवर यात्रा शुरू हो गई है। ऐसे में चंपावत में कैलाश मानसरोवर यात्रियों के पहले दल को सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। टनकपुर कैंप में कार्यक्रम के दौरान सीएम धामी ने श्रद्धालुओं के साथ बातचीत भी की। टनकपुर कैंप में आयोजित कार्यक्रम में सीएम पुष्कर सिंह धामी ने श्रद्धालुओं के साथ संवाद भी किया।

Kailash Mansarovar Yatra के पहले जत्थे को CM ने हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

कैलाश मानसरोवर यात्रा के लिए श्रद्धालुओं का पहला जत्था रवाना हो गया है। इस दौरान सीएम धामी ने टनकपुर में उनका स्वागत किया। यात्रियों से बातचीत के दौरान सीएम घामी ने कहा कि भेलेनाथ के दर्शन के साथ वहां उत्तराखंड की संस्कृति का प्रचार भी आप अपने इलाके में जरूर करें। सात ही उन्होंने धारचूला में स्थानीय उत्पादों को खरीदने की भी अपील की।

आगे उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री के वोकल फॉर लोकल के तहत यात्री भी वहां के स्थानीय उत्पाद को खरीदें और स्थानीय उत्पादकों को प्रोत्साहित करेंl

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें