International News

पाकिस्तान ने मचाई तबाही!, बॉर्डर के पास किया हमला, 29 की मौत

भारत के पड़ोसी देशों के बीच सब कुछ ठीक नहीं चल रहा है। दोनों पाकिस्तान और अफगानिस्तान के बीच तनाव की स्थिति बनी हुई है। इसी बीच रविवार को पाकिस्तान ने खुफिया जानकारी के आधार पर पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर हवाई हमला कर दिया। पाक ने आतंकवादियों के ठिकानों पर हमले किए। समाचार एजेंसी एपी की रिपोर्ट की माने तो इस हमले में करीब 29 आतंकवादी मारे गए हैं।

पाकिस्तान ने अफगानिस्तान बॉर्डर के पास किया हमला

ये सैन्य कार्रवाई ठीक एक दिन बाद हुई है। जब सिंध रेंजर्स कंपाउंड पर पाकिस्तान सुरक्षा बलों ने कराची में एक आतंकवादी हमले को नाकाम किया था। इस भीषण मुठभेड़ में चार रेंजर्स जवान मारे गए थे। तो वहीं छह आतंकवादियों को भी मार गिराया था।

खुफिया इनपुट पर आधार पर चलाया अभियान

इस हमले को लेकर पाकिस्तानी सेना ने एक आधिकारिक बयान जारी किया है। जिसमें बताया गया कि खुफिया इनपुट के आधार पर पहले जमीनी बलों ने कार्रवाई की। जिसके बाद सीमावर्ती क्षेत्र में मौजूद चरमपंथियों के ठिकानों पर सटीक हवाई हमले किए गए। जब जाकर इस पूरे ऑपरेशन को अंजाम दिया गया।

29 आतंकियों की मौत

सेना ने बयान में कहा, “सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान-अफगानिस्तान सीमा पर खुफिया जानकारी पर आधारित जमीनी अभियान चलाया, जिसके बाद आतंकवादियों के ठिकानों और उनकी पनाहगाहों पर कैलिब्रेटेड स्ट्राइक की गई,” जिसमें 29 उग्रवादियों के मारे जाने की पुष्टि हुई है।


Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें