Big NewsHaridwar News

खौफनाक सड़क हादसा!, बस-पिकअप की जोरदार टक्कर,फ्लाईओवर से नीचे गिरे लोग, 3 की मौत

उत्तराखंड के हरिद्वार से एक भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां श्यामपुर थाना क्षेत्र में प्लाईओवर के पास बीती रात एक पिकअप वाहन और रोडवेज बस की जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि इसमें तीन लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। तो वहीं चार लोग गंभीर रूप से घायल हैं।

ACCIDENT NEWS

रोडवेज और पिकअप की आमने-सामने टक्कर

पुलिस की माने तो टनकपुर डिपो की रोडवेज बस नजीबाबाद से हरिद्वार की तरफ आ रही थी। तो वहीं पिकअप वाहन हरिद्वार से बिजनौर जा रहा था। इस बीच फ्लाईओवर के मोड़ पर एकदम से दोनों वाहनों की आमने-सामने टक्कर हो गई।

ACCIDENT NEWS

बताते चलें कि बस से पिकअप वाहन के बीच में टक्कर लगी थी। जोरदार टक्कर में पिकअप वाहन के परखच्चे उड़ गए। तो वहीं बस भी ड्राइवर की साइड से क्षतिग्रस्त हो गई।

ACCIDENT NEWS

टक्कर के बाद दो यात्री फ्लाईओवर से नीचे गिरे

बता दें कि पिकअप में 10 लोग सवार थे। टक्कर भीषण थी। जिसके चलते दो व्यक्ति प्लाईओवर से नीचे जा गिरे। हादसा होते ही मौके पर चीख पुकार मच गई। साथ ही लंबा जाम लग गया। सूचना मिलने पर श्यामपुर थाना पुलिस मौके पर पहुंची। जिसके बाद घायलों को तुरंत ही अस्पताल ले जाया गया।

ACCIDENT NEWS

भीषण हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत

उपचार के दौरान पिकअप सवार 18 साल के अहान और एक अज्ञात की मौत हो गई। तो वहीं रास्ते में शबाना ने दम तोड़ दिया। अन्य घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें