दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा!, दो गाड़ियों की जोरदार टक्कर, 4 की मौत Video

दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर भीषण सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां सहारनपुर में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। बताया जा रहा है कि सभी हरियाणा के रहने वाले थे और दर्शन के लिए हरिद्वार जा रहे थे। इसी हादसे का सीसीटीवी वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे पर बड़ा हादसा!
दरअसल ये पूरा हादसा 26 जून की शाम करीब 4:30 बजे हुआ। अब जाकर इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि टियागो चालक कार को पीछे कर रहा था। तभी तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने उसे पीछे से टक्कर मारी। टक्कर के बाद टियागो कार करीब 300 मीटर तक घिसटती हुई चली गई। इस बीच वो दो बर डिवाइडर से टकराती है। तो वहीं टक्कर के बाद स्कॉर्पियो भी सड़क पर पलट जाती है।

हरिद्वार जा रहा था परिवार
परिवार सोनीपत के मंडोरा गांव निवासी चरण सिंह का परिवार कई सालों से बहादुरगढ़ रह रहा था। आज चरण सिंह का बेटा जयदेव उनकी पत्नी प्रीति, 3 साल की बेटी भूमि नौ साल का बेटा शिवांश, मां सुदेश, जयदेव का चचेरा भाई प्रवीण और उसकी पत्नी प्रीति टियागो कार से हरिद्वार जा रहे थे।
4 लोगों की दर्दनाक मौत Video
भीषण सड़क हादसे में प्रवीण, उनकी पत्नी प्रीति, सुदेश और शिवांश की मौत हो गई। हादसे के बाद हाईवे अन्य गाड़ियां रुक गईं। टक्कर इतनी भीषण थी कि टाटा टियागो में भी सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।