दर्दनाक हादसा!, ट्रक की टायर के नीचे दबने से डेढ़ साल की बच्ची की मौत

ऋषिकेश-बदरीनाथ हाईवे पर एक दर्दनाक सड़क हादसे की खबर सामने आ रही है। यहां मूल्यागांव के पास एक डेढ़ साल की मासूम बच्ची की टायर के नीचे दबने से मौके पर ही मौत हो गई। तो वहीं दंपत्ती घायल बताए जा रहे हैं।
ट्रक की चपेट में आया बाइक सवाद दंपती
दरअसल मिली जानकारी के अनुसार एक ट्रक पानीपत से श्रीनगर गेहूं लेकर जा रहा था। तभी मूल्यगांव के पास चढ़ाई पर अचानक बैक गियर ना लगने की वजह से वो पीछे की तरफ फिसलने लगा। ट्रक को पीछे आता देख उसके पीछ चल रहे दूसरे ट्रक चालक ने भी अपने वाहन को पीछे करने लगे।
ट्रक की टायर के नीचे दबी डेढ़ साल की बच्ची
इसी दौरान पीछे एक बाइक में दंपत्ती भी थे। अंकित अपनी पतनी और बेटी नौनी के साथ बाइक में जा रहे थे। अचानक ट्रक को अपनी ओर आता देख वो संभल नहीं पाए और बाइक समेत ट्रक की चपेट में आ गए। इसी में उनकी बच्ची ट्रक के अगले टायर के नीचे आ गई।
मौके पर ही मौत
बच्ची की दबकर मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद गेहूं से लदा ट्रक भी पलट गया। इस हादसे की वजह से राष्ट्रीय राजमार्ग पर पूरी तरह से बाधित हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जेमें ले लिया है। दोबारा से मार्ग पर यातायात को सुचारू करने के प्रयास किए जा रहे हैं।