Big NewsUttarakhand

उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट, धार्मिक-सरकारी जगहों पर बढ़ाई गई सुरक्षा

उत्तराखंड से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। राज्य में आतंकी हमले का अलर्ट जारी किया गया है। एक ईमेल में उत्तराखंड समेत दिल्ली के कई मंदिरों और सरकारी दफ्तरों, रेलवे स्टेशनों और पुलिस को निशाना बनाने की आतंकी हमले की धमकी दी गई है। ये धमकी उत्तराखंड सरकार और निहंगों के बीच कई दिनों तक चले टकराव के बीच आई है।

उत्तराखंड में आतंकी हमले का अलर्ट

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार शनिवार को बताया गया कि इंटेलिजेंस एजेंसियों ने संभावित खतरे की आशंका जताई है। जिसके बाद दिल्ली और उत्तराखंड के लिए सुरक्षा अलर्ट जारी कर दिया है। ऐसे में धार्मिक जगहों, सरकारी स्थानों और पुलिस ठिकानों पर कड़ी निगरानी रखी जा रही है।

राजनीतिक नेताओं का भी धमकी में जिक्र

सूत्रों की माने तो कुछ राजनीतिक नेताओं का भी इस धमकी में जिक्र किया गया है। इसके बाद सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट मोड पर आ गई है। सावधानी के तौर पर उत्तराखंड पुलिस और केंद्रीय इंटेलिजेंस एजेंसियों ने क्राउडिड प्लेस और संवेदनशील इलाकों पर सुरक्षा व्यवस्था की जांच शुरू कर दी है।

धार्मिक स्थलों और क्राउडिड प्लेस पर तैनाती बढ़ाई

अधिकारियों की माने तो ट्रांसपोर्ट हब, धार्मिक स्थलों और सरकारी इमारतों पर सुरक्षा के लिए तैनाती बढ़ा दी गई है। स्थानीय पुलिस भी अलर्ट पर है। पुलिस को भी पेट्रोलिंग तेज करने के निर्देश दिए गए है। दिल्ली पुलिस ने ईमेल जांच भी शुरू कर दी है। साइबर एक्सपर्ट अब मैसेज के डिजिटल ट्रेल की जांच कर रहे हैं।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें