Dehradun News

अभी भी डटे है निहंग सिख, ITBP तैनात, पुलिस फिर करेगी बातचीत

निहंग सिख अभी भी डटे हुए है। मिली जानकारी के अनुसार निहंग सिख अभी भी पांवटा साहिब के गुरुद्वारे में हैं। उनकी संख्या करीब 150-200 के बीच बताई जा रही है। ऐसे में तनावपूर्ण स्थिति ना बने इसके लिए पुलिस बल और आईटीबीपी के जवान कुल्हाल बॉर्डर पर तैनात है।

अभी भी पांवटा साहिब के गुरुद्वारे में डटे है निहंग सिख

दरअसल पांवटा साहिब से आने वाले सभी वाहनों की लाइन पुल पर लगी हुई है। दूसरी तरफ राष्ट्रीय राजमार्ग से भी वाहनों का आवागमन हो रहा है। उस और भी पुलिस बल और आइटीबीपी के जवान मौजूद हैं। जानकारी मिल रही है कि पुलिस के आलाधिकारी और प्रशासन के अधिकारी एक बार फिर से निहंग सिखों से बातचीत करने की कोशिश कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें;- निहंगों से ज्यादा पुलिस कन्फ्यूज!, प्रेमनगर में कर रहे थे इंतजार… सिख निकल गए दूसरे रास्ते

देर रात तक निहंगों का हंगामा, देहरादून में घुसे

मालूम हो कि बीते दिन 25 जून को पंजाब से बड़ी संख्या में कुछ निहंग ने उत्तराखंड कूच किया। देर रात कुछ निहंग पांवटा साहिब में बैरिकेड हटाकर देहरादून में घुस गए थे। जिसके बाद गुरुवार सुबह से देर रात तक पुलिस और प्रशासन के साथ निंहगों की बातचीत चली। वार्ता के बाद वो वापस लौटने के लिए मान गए थे।

ये भी पढ़ें;- वापस लौटे!, देहरादून में घुसे निहंग सिख बातचीत के बाद माने, पोंटा साहिब की तरफ भेजा

क्या है पूरा मामला?

बता दें कि चमोली के कर्णप्रयाग में निहंगों की स्थानीय लोगों के साथ झड़प हो गई है। विवाद बढ़ने पर मामला मारपीट पर चला गया था। कई निहंगों ने इस दौरान स्थानिय लोगों पर तलवार से वार भी किया। जिसमें कई लोग घायल हो गए थे। इसी मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हमलावर निहंगों को गिरफ्तार किया था। इसी से नाराज निहंगों ने 25 जून को उत्तराखंड कूच करने का फैसला किया।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें