International News

Times Square Firing: फिर दहला अमेरिका, जश्न के बीच ताबड़तोड़ फायरिंग!, मची चीख-पुकार, Video

Times Square Firing: अमेरिका के न्यूयॉर्क में बीते दिन गुरुवार की दोपहर टाइम्स स्क्वायर में ताबड़तोड़ फायरिंग हुई। जिससे अफरा-तफरी मच गई। पुलिस की माने तो संदिग्ध को तुरंत ही पकड़ लिया है। इस घटना के बाद इलाके में तनाव का माहौल है। सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो भी तेजी से वायरल हो रहा है। जिसमें लोग फायरिंग के बाद इधर-उधर भाग रहे हैं।

Times Square Firing: अमेरिका में टाइम्स स्क्वायर पर फायरिंग!

दरअसल फायरिंग की इस घटना में एक व्यक्ति घायल हुआ है। जिसे अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। फिलहाल इस बारे में अभी और जानकारी आने का इंतजार है। घटना दोपहर 3:40 बजे हुई। इस समय नेशनल बास्केटबॉल एसोसिएशन (NBA) चैंपियन न्यूयॉर्क निक्स की जीत के जश्न को लेकर लोग ओअर मैनहट्टन की सड़कों पर थे।

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो

अधिकारियों की माने तो करीब 10 हजार पुलिसकर्मी को तैनात किया गया था। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) ने बताया की ये इलाका परेड में शामिल लोगों से भरा हुआ था। बीते हफ्ते टूर्नामेंट शुरू होने के बाद से ही भीड़ शहर में मौजूद हैं।

सोशल मीडिया पर जो वीडियो वायरल हो रहा है उसमें गोलियों की आवाज सुनाई दे रही है। फायरिंग के बाद लोग अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। बता दें कि गोलीबारी पुलिस गाड़ी से कुछ ही मीटर दूर पर हुई।

16 जून को भी हुई थी फायरिंग

मालूम हो कि 16 जून को भी टाइम्स स्क्वायर में गोलीबारी की घटना सामने आई थी। इसके कुछ दिनों बाद ही एक और घटना सामने आई है। जिससे इलाके में दहश्त का माहौल है।

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें