मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां का निधन, बेटे की मौत से सदमे में थी श्यामा देवी

उत्तराखंड से बड़ी खबर सामने आ रही है। मशहूर निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी राणा का निधन हो गया है। बता दें 12 जून को जसपाल राणा ने दुनिया को अलविदा कह दिया था। बेटे के जाने के सदमे से श्यामा देवी ने भी दम तोड़ दिया।
निशानेबाज जसपाल राणा की मां श्यामा देवी का निधन
परिवार के करीबी लोगों के अनुसार बेटे जसपाल राणा के जाने के दुख ने श्यामा देवी को अंदर तक तोड़ दिया था। बेटे के जाने के बाद से ही वो सदमे में थी। 78 साल की उम्र में दिल्ली के अस्पताल में श्यामा देवी ने अंतिम सांस ली।
परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़
पूर्व खेल मंत्री नारायण सिंह राणा के परिवार पर कुछ ही दिनों में दूसरी बड़ी दुखद घटना है। जसपाल के बाद श्यामा देवी के जाने से क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ पड़ी है। बड़ी संख्या में लोग उनके घर पहुंचकर संवेदनाएं व्यक्त कर रहे हैं ।
ये भी पढ़ें: शूटर जसपाल राणा के जाने से खेल जगत स्तब्ध, CM और मंत्री ने जताया दुख, बोली यह शून्य भरना मुश्किल