International News

US Iran के बीच समझौते पर हुए साइन!, दस्तखत करने से पहले ईरान ने रखीं 3 शर्तें

US Iran Cease Fire Agreement: अमेरिका और ईरान के बीच फाइनली समझौते पर बात बन गई है। G7 समिट के लिए फ्रांस पहुंचे ट्रंप ने इसको लेकर बात की। उन्होंने कहा कि ईरान के साथ समझौते पर पूरी तरह साइन हो चुका है। राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों के साथ बातचीत के दौरान कहा कि कि हॉर्मुज स्ट्रेट आंशिक रूप से खुल चुका है। शुक्रवार तक ये पूरी तरह से खोल दिया जाएगा।

यूएस ईरान के बीच समझौते पर हुए साइन! US Iran Cease Fire Agreement

दरअसल ट्रंप ने समझौते के ऊपर बात करते हुए कहा कि ईरान से साथ बातचीत अच्छी रही। लेकिन बीच में अमेरिका को दो रात सैन्य कार्रवाई करनी पड़ी। उन्होंने कहा, “हमारी ईरान के साथ बहुत अच्छी बन रही थी। मुझे दुख हुआ कि हमें दो रात के लिए वापस जाकर हमला करना पड़ा।”

अगले हफ्ते से तकनीकी स्तर पर होगी बातचीत

तो वहीं रॉयटर्स के मुताबिक एक वरिष्ठ अमेरिकी अधिकारी ने ये जानकारी दी कि ट्रम्प, उपराष्ट्रपति जेडी वेंस और ईरानी संसद अध्यक्ष मोहम्मद बाघेर गालिबाफ समझौते पर डिजिटल साइन किए जा चुके हैं। अगले 24-48 घंटे में समझौते की पूरी जानकारी दी जाएगी। तो वहीं अगले हफ्ते के आखिर में समझौते के तकनीकी स्तर पर बातचीत की जाएगी।

ये भी पढ़ें:- US Iran के बीच इन शर्तों पर हुई डील फाइनल, अमेरिका से ईरान को इतनी मिलेगी राहत

दस्तखत करने से पहले ईरान की 3 शर्तें

दरअसल समझौता तो हो चुका है। लेकिन अभी पूरा दस्तावेज जारी नहीं किया गया है। ऐसे में ईरान के उप विदेश मंत्री काजेम गरीबाबादी की माने तो MoU पर हस्ताक्षर हो गए है। जिसके बाद 60 दिन की अमेरिकी-ईरान वार्ता होगी। जो इस बात पर निर्भर करेगी कि अमेरिका पहले अपने तीन वादे पूरे करता है या नहीं। जो कि इस प्रकार है:-

  • नौसैनिक नाकेबंदी खत्म करना
  • युद्ध और सभी सैन्य कार्रवाइयों पर रोक
  • ईरान के फ्रीज्ड फंड जारी

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें