Haridwar NewsBig News

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल, बॉर्ड देख भड़क गए तीर्थ पुरोहित

धर्मनगरी हरिद्वार में गंगा किनारे इमरान हाशमी फिल्म शूटिंग (Emraan Hashmi film shoot in haridwar) के दौरान “रेस्टोरेंट एंड बार” का बोर्ड लगाने पर बवाल मच गया। तीर्थपुरोहितों और स्थानीय लोगों के विरोध के चलते शूटिंग को बीच में ही रोकना पड़ा।

हरिद्वार में इमरान हाशमी की फिल्म शूटिंग पर बवाल

दरअसल हरिद्वार में गंगा किनारे फिल्म की शूटिंग चल रही थी। इस दौरान प्रोडक्शन की ओर से शूटिंग स्थल पर बिना अनुमति के ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड लगाया हुआ था। जिसको लेकर तीर्थपुरोहितों और स्थानीय युवकों ने आपत्ति जताई और इसे गंगा की मर्यादा का हनन बताया।

विवाद के बाद रोकी शूटिंग

युवकों ने आरोप लगाया कि गंगा किनारे शराब परोसने का संदेश देना सांस्कृतिक और धार्मिक संवेदनाओं के विपरीत है। मौके पर बढ़ती नोकझोंक के बाद युवा और फिल्म टीम के बीच तीखी बहस हुई। स्थानीय लोगों ने तुरंत एसडीएम और पुलिस प्रशासन को इसकी सूचना दी।

बिना अनुमति लगाया गया था बोर्ड

हंगामे के बाद फिलहाल शूटिंग को रोक दिया गया है। साथ ही बोर्ड को भी मौके से हटाया गया है। प्रशासन की ओर से फिल्म टीम से लिखित स्पष्टीकरण मांगा गया है। बता दें फिल्म प्रोडक्शन के पास ‘रेस्टोरेंट एंड बार’ का बोर्ड लगाकर शूटिंग करने की परमिशन नहीं थी।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें