Haldwani NewsHighlight

मौसम का कहर: हल्द्वानी में तेज आंधी से हाईवे पर गिरा पेड़, यातायात बाधित

उत्तराखंड में मौसम का मिजाज फिर बदल गया है। पहाड़ों से लेकर मैदानी इलाकों में तेज हवाएं और बारिश का दौर शुरू हो गया है। बीती देर शाम काठगोदाम क्षेत्र में हाईवे पर विशालकाय पेड़ गिर गया। जिसके चलते यातायात बाधित हो गया। कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से पेड़ को हटाया गया।

हल्द्वानी में तेज आंधी से हाईवे पर गिरा पेड़

मौसम ने एक बार करवट ले ली है और तेज आंधी ने हल्द्वानी शहर में भारी कहर मचाया हुआ है। बीती रात काठगोदाम क्षेत्र में तेज आंधी के कारण हल्द्वानी हाईवे पर एक बड़ा पेड़ गिर गया। जिससे यातायात पूरी तरह बाधित हो गया और लंबा जाम लग गया।

कड़ी मशक्कत के बाद हटाया पेड़

मौके पर पहुंचे भाजपा मंडल अध्यक्ष नीरज बिष्ट ने पुलिस और प्रशासन को तत्काल इसकी जानकारी दी मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद हाईवे से पेड़ को हटाकर यातायात सुचारु कराया। पेड़ गिरने से बिजली की लाइन को भी नुकसान हुआ है।

11 जून को तेज आंधी तूफान की चेतावनी

बता दें मौसम विभाग की ओर से 11 जून के लिए देहरादून, टिहरी, पौड़ी, हरिद्वार, नैनीताल, पिथौरागढ़, ऊधमसिंह और चम्पावत जिले के लिए गर्जन के साथ आकाशीय बिजली चमकने, ओलावृष्टि, 50-60 किमी की रफ़्तार से झोंकेदार हवाएं चलने की संभावना जताई है। मौसम विभाग की माने तो 12 जून को भी मौसम ख़राब रहेगा।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें