Udham Singh Nagar News

काशीपुर में कार से मिला हथियारों का जखीरा, 4 अवैध हथियार और 237 कारतूस बरामद

उत्तराखंड में फर्जी शस्त्र लाइसेंस और अवैध हथियारों के खिलाफ एसटीएफ ने बड़ी कार्रवाई की है। STF और ऊधमसिंह नगर पुलिस की संयुक्त टीम ने काशीपुर में एक स्विफ्ट कार से भारी मात्रा में हथियार और कारतूस बरामद किए हैं।

काशीपुर में कार से मिले 4 अवैध हथियार और 237 कारतूस

STF को गुप्त सूचना मिली थी कि काशीपुर के कटोराताल क्षेत्र में एक कार में अवैध हथियार रखे गए हैं। सूचना के आधार पर पुलिस और STF ने संयुक्त अभियान चलाकर कार को कब्जे में लिया। तलाशी के दौरान कार से एक 12 बोर पम्प एक्शन गन, एक 22 बोर सेमी ऑटोमैटिक राइफल, एक 32 बोर सेमी ऑटोमैटिक पिस्टल, एक 32 बोर रिवॉल्वर और 237 जिंदा कारतूस बरामद किए गए। इसके अलावा चार मैगजीन और सात फर्जी शस्त्र लाइसेंस भी मिले हैं।

तीन लोगों के खिलाफ कार्रवाई

एसटीएफ के मुताबिक बरामद हथियार, कारतूस, फर्जी लाइसेंस और वाहन काशीपुर निवासी सौरभ अग्रवाल, गौरव अग्रवाल और दीप्ति अग्रवाल से जुड़े हैं। मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है। एसएसपी STF ने बताया कि राज्य में बाहरी राज्यों से ट्रांसफर होकर आए शस्त्र लाइसेंसों की जांच की जा रही है। अब तक इस मामले में तीन मुकदमे दर्ज किए जा चुके हैं और पांच आरोपियों को जेल भेजा गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें