प्रेमी के साथ भागी दुल्हन, तो छोटी बहन को किया राजी, पता चला उसका भी किसी से है चक्कर फिर…

उत्तर प्रदेश के बरेली से एक ऐसा मामला सामने आ रहा है जिसे सुनकर आपका भी सर चकरा जाएगा। इस कहानी में इतने द्विस्ट है जितना आजकल बॉलीवुड की फिल्मों में भी देखने को नहीं मिलते। दरअसल बिथरी चैनपुर के एक बारातघर में उस वक्त हंगामा मच गया जब दो परिवारों के बीच शादी टूटने की कगार पर पहुंच गई।
निकाह से ठीक पहले दुल्हन अपने प्रेमी के साथ भाग गई। इज्जत बचाने के लिए दोनों परिवारों ने दुल्हन की छोटी बहन का ही दूल्हे के साथ निकाह कराने का फैसला किया। हालांकि ट्विस्ट तब आया जब पता चला की छोटी बहन का भी प्रेम प्रसंग है। जिसके बाद दोनों पक्षों के बीच खूब मारपीट और लाठी-डंडों से कुटाई हुई। जिसमें तीन लोग घायल है। तो वहीं एक की हालत नाजुक बनी हुई है।
निकाह से ठीक पहले प्रेमी संग भाग गई बड़ी बेटी
दरअसल ये पूरा मामला बिथरी चैनपुर क्षेत्र के एक गांव का है। जहां पर एक लड़की का रिश्ता पास के गांव के युवक के साथ तय किया गया। इस दौरान शादी से एक दिन पहले शुक्रवार को ही दुल्हन सारे जेवर और नकदी लेकर अपने प्रेमी संग फरार हो गई।
छोटी बहन से तय हुई शादी
लड़के वालों को इसकी जानकारी हुई तो दोनों पक्षों के बीच घंटों तक पंचायत हुई। जिसके बाद फैसला लिया गया कि दुल्हन की छोटी बहन से लड़के का निकाह किया जाएगा।
पता चला छोटी बहन का भी प्रेम प्रसंग
जिसके बाद तय समय पर ही यानी शनिवार को ही बारात पहुंची। जहां पर निकाह की रस्म शुरू हुई। इसी बीच किसी ने दूल्हे साइड को बताया कि छोटी बहन का भी प्रेम प्रसंग है। वो भी शादी नहीं करना चाहती। ये सुनकर माहौल एक बार फिर खराब हो गया। दोनों पक्षों के बीच कहासुनी हो गई। देखते ही देखते दोनों के बीच मारपीट शुरू हो गई। सूचना मिलने पर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। जहां कुछ लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।