International News

US में भारतीय नहीं सुरक्षित!, पिज्जा मंगाया और फिर मार दी गोली

अमेरिका में एक भारतीय शख्स की हत्या की खबर सामने आ रही है। हैदराबाद के 28 साल के अंशुल कुंचा की कथित तौर पर के पेंसिल्वेनिया में पिज्जा डिलीवरी करते समय गोली मार दी। इस घटना की जानकारी डलापोचमपल्ली में रहने वाले उनके परिवार वालों ने दी। अंशुल कुंचा की बहन तन्वी ने उनकी मौत को लेकर कई गंभीर आरोप लगाए हैं।

पिज्जा डिलीवरी करते समय भारतीय युवक की अमेरिका में हत्या

दरअसल अंशुल की हत्या पांच और छह जून की दरमियानी रात को फिलाडेल्फिया में की गई। न्यूज एजेंसी की रिपोर्ट के मुताबिक बहन तन्वी ने बताया कि उनका भाई उत्तरी फिलाडेल्फिया, अमेरिका की एक मल्टीनेशनल कंपनी में काम करता था। वो एक्सट्रा इनकम के लिए हफ्ते के आखिरी में पिज्जा डिलीवरी करता था।

बहन तान्या ने लगाए गंभीर आरोप

उनकी बहन ने बताया, “हमें बताया गया कि उन्हें (अंशुल को) सिर में तीन गोलियां मारी गईं और सड़क पर छोड़ दिया गया।” तन्वी के मुताबिक अंशुल का सामान चोरी नहीं हुआ था। उन्होंने कहा कि अंशुल को एक सुनसान इलाके में पिज्जा डिलीवर करने के लिए कहा गया था और बाद में उन्हें पता चला कि ये एक धोखा था।”

विदेश मंत्रालय से की अपील

उन्होंने न्याय की मांग की है। साथ ही विदेश मंत्रालय से अपील की है कि उनके भाई का पार्थिव शरीर जल्द से जल्द वापस आ जाए। तन्वी ने कहा, “हमें बताया गया है कि शव सोमवार को सौंप दिया जाएगा। बस हमारे भाई को वापस दे दीजिए। मैं बस यही चाहती हूं। और मुझे न्याय चाहिए। हमें कोई शक नहीं है। ये एक धोखा था। अमेरिकी मीडिया की खबरों के अनुसार, ऐसा लगता है कि काले नकाब पहने और पीठ पर बैग लटकाए दो बंदूकधारी थे।”

दूतावास का बयान आया सामने

करीब चार साल पहले अंशुल पढ़ने अमेरिका गए थे। शनिवार देर रात न्यूयॉर्क स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास ने ‘एक्स’ पर एक पोस्ट किया। जिसमें उन्होंने कहा, “हम फिलाडेल्फिया, पेंसिल्वेनिया में भारतीय नागरिक अंशुल कुंचा के असमय निधन से बेहद दुखी हैं। इस कठिन समय में हमारी संवेदनाएं उनके परिवार के साथ हैं। वाणिज्य दूतावास अंशुल के परिवार के संपर्क में है और हर संभव सहायता प्रदान कर रहा है।”

Uma Kothari

उत्तराखंड की डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय उमा कोठारी खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) में बतौर पत्रकार कार्यरत हैं। वे राजनीति, मनोरंजन, खेल और ट्रेंडिंग विषयों पर गहन और तथ्यपरक खबरें लिखती हैं। उत्तराखंड के स्थानीय और राष्ट्रीय मुद्दों पर इनकी पकड़ मजबूत है। डिजिटल मीडिया में इनका अनुभव पाठकों को सटीक, संतुलित और समय पर जानकारी देने में सहायक है। उत्तराखंड | खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें