Uttarkashi NewsHighlight

नहीं मिल रहा बबिता पांडेय का कोई सुराग, प्रशासन ने हेलीकॉप्टर से शुरू की खोजबीन

उत्तरकाशी के दयारा क्षेत्र से लापता युवती बबिता पांडेय की तलाश में जिला प्रशासन द्वारा निम, राजस्व, SDRF, NDRF की खोजी टीमें तैनात की गई है। इसके साथ ही अब बबिता की तलाश के लिए प्रशासन द्वारा हेलीकॉप्टर के माध्यम से भी खोज अभियान चलाया जा रहा है।

हेलीकॉप्टर से बबिता पांडेय की तलाश शुरू

बता दें दयारा बुग्याल और आसपास के सभी इलाक़ों में लापता युवती बबिता पांडेय के होने की संभावना को देखते हुए सभी एंगल से खोज अभियान जारी है। रविवार को उत्तरकाशी जिला प्रशासन की ओर से हेलीकॉप्टर के माध्यम से ट्रैकर की तलाश शुरू कर दी गई है।

दो साथियों के साथ ट्रैकिंग पर गई थी युवती

बता दें ​25 मई को बबिता पांडे (24) निवासी नैनीताल अपने दो मित्रों हरमन पाल सिंह निवासी दिनेशपुर और हरमन प्रीत सिंह निवासी उत्तर प्रदेश के साथ उधम सिंह नगर से उत्तरकाशी के लिए रवाना हुई थीं। ​26 – 27 मई इस समूह ने हर्षिल, गंगोत्री और आसपास के पर्यटन स्थलों का दौरा किया। जिसके बाद 28 मई को तीनों रेथल गांव पहुंचे। तीनों 28 को रेथल गांव ही ठहरे हुए थे। गांव में लगे CCTV कैमरों में बबिता को अपने दोनों दोस्तों के साथ आखिरी बार देखा गया था।

​29 मई को बेस कैंप से लापता हुई थी बबिता

​29 मई तीनों मित्रों ने रेथल से दयारा बुग्याल के लिए अपनी ट्रैकिंग शुरू की और रात में गोई (Goi/Ghoi) बेस कैंप पर रुके। इसी कैंप से 29 मई की दरम्यानी रात को बबिता संदिग्ध और रहस्यमय परिस्थितियों में लापता हो गई। पुलिस ने दोनों दोस्तों के खिलाफ केस दर्ज कर अपहरण के तहत धारा 140 (3) लगाई है। ​बबिता के परिजन भी उत्तरकाशी में डेरा जमाये हुए हैं। पुलिस की ओर से बबिता के दोस्तों हरमन पाल सिंह और हरमन प्रीत सिंह को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है।

ये भी पढ़ें: पिछले पांच दिनों से नहीं मिला बबिता पांडे का कोई सुराग, दोस्तों पर गहराया पुलिस का शक

युवती के दोस्तों पर गहराया शक

पुलिस इस मामले की हर एंगल (जैसे आपसी अनबन या कोई अन्य संदिग्ध गतिविधि) से जांच कर रही है। इसके अलावा, ट्रेकिंग गाइड और एजेंसी से जुड़े अन्य लोगों से भी पूछताछ की जा रही है। बता दें ​प्रशासन को बबिता के लापता होने की सूचना 30 मई को मिली थी। जिसके बाद 31 मई से बड़े पैमाने पर सर्च ऑपरेशन शुरू किया गया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें