Big NewsTehri News

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस, मची चीख-पुकार

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे से हादसे की खबर सामने आ रही है। तोताघाटी और बछेलीखाल के पास यात्रियों से भरी बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की वजह बस के ब्रेक फेल होना बताया जा रहा है।

ऋषिकेश-बद्रीनाथ हाईवे पर पलटी यात्रियों से भरी बस

घटना रविवार सुबह की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार सुबह 10 बजे करीब तोताघाटी और बछेलीखाल के पास बस के ब्रेक फेल हो गए। जिसके चलते बस सड़क पर पलट गई। हादसे की सूचना मिलते ही रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची। बताया जा रहा है हादसे के दौरान बस में 39 यात्री सवार थे।

घायलों को पहुंचाया अस्पताल

हादसे में सभी यात्री सुरक्षित बताये जा रहे हैं। चौकी प्रभारी दीपक लिंगवाल ने बताया कि हादसे में जिन यात्रियों को हल्की फुलकी चोट आई है। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल भिजवाया गया है। बाकी सभी यात्रियों को प्राथमिक उपचार के बाद दूसरे वाहनों से हरिद्वार रवाना कर दिया है।

Sakshi Chhamalwan

उत्तराखंड की युवा और अनुभवी पत्रकार साक्षी छम्मलवाण टीवी और डिजिटल मीडिया दोनों में कार्य का अनुभव रखती हैं। वर्तमान में वे खबर उत्तराखंड (khabaruttarakhand.com) से जुड़ी हैं। उत्तराखंड की राजनीतिक हलचल, देश-दुनिया की प्रमुख खबरें और धर्म से जुड़े विषयों पर इनकी रिपोर्टिंग तथ्यपरक और गहन होती है। उत्तराखंड | TV + Digital Media खबर उत्तराखंड
Back to top button
उत्तराखंड की हर खबर
सबसे पहले पाने के लिए!
📱 WhatsApp ग्रुप से जुड़ें